नई दिल्ली । इंडिगो एयरलाइन्स का स्वामित्व रखने वाली इंटरग्लोब एविएशन ने कहा कि मार्च में समाप्त तिमाही के दौरान उसे 870.8 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो का परिचालन करने वाली वाली इंटरग्लोब एविएशन कंपनी को इससे एक साल पहले की समान अवधि में 595.8 करोड़ रुपए का कर पश्चात लाभ हुआ था। मार्च 2020 को समाप्त तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 8,299.1 करोड़ रुपए हो गई। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते लागू देशव्यापी लॉकडाउन के चलते विमान परिचालन बंद होने से उसकी आमदनी पर काफी असर पड़ा। कंपनी के मुताबिक वे इस वक्त 20 फीसदी सेवाएं ही शुरू कर पाई जिसे वो जल्दी 30 प्रतिशत तक कर देगी। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगे प्रतिबंध की वजह से कंपनी को काफी नुकसान हुआ है और इस तिमाही में भी उसे अधिक घाटे का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि सितम्बर से स्थिति फिर से सामान्य होने लगी।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…