कोरोना के चलते इंग्लैंड के खिलाफ भारत की सीमित ओवरों की घरेलू सीरीज अगले साल तक स्थगित
Updated on
09-08-2020 06:58 PM
नई दिल्ली । इंग्लैंड के खिलाफ सितंबर-अक्टूबर में भारत की सीमित ओवरों की क्रिकेट सीरीज कोरोना वायरस महामारी के कारण अगले साल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। दोनों टीमों को तीन एक दिवसीय क्रिकेट मैच और तीन टी20 मैच खेलने थे। अब अगले साल की शुरुआत में दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज के बाद खेली जा सकती है।
बीसीसीआई ने अपने एक बयान में कहा बीसीसीआई और ईसीबी मिलकर 2021 का शेड्यूल देखेंगे, जिसमें जनवरी के आखिर से मार्च के आखिर तक इंग्लैंड की टीम भारत का पूर्ण दौरा कर सके। भारतीय टीम को 2021 की गर्मियों में इंग्लैंड का टेस्ट दौरा करना है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने कहा, क्रिकेट की बहाली की तरफ बढते हुए बीसीसीआई और ईसीबी तारीखवार शेड्यूल बनाने की प्रक्रिया में हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज पर सभी की नजरें रहती हैं। दोनों टीमों के बीच मुकाबले काफी कठिन और रोमांचक होते हैं।’ भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 20 लाख से अधिक हो गए हैं, जबकि 41 हजार से अधिक की मौत हो चुकी है।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…