नगर निगम ने सुरंग के अंदर वाहन चलाते समय ही चालकों को 'संगीत सड़क' के बारे में सूचित करने के लिए, इस खंड से 500, 100 और 60 मीटर आगे साइनबोर्ड लगाए हैं। नगर निगम के अधिकारी ने कहा कि यह पहल आधुनिक इंजीनियरिंग और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का मिश्रण प्रस्तुत करती है। इस तरह की रोड को मेलोडी रोड भी कहा जाता है।
