Select Date:

भारत की आर्थिक वृद्धि में 2020 की दूसरी छमाही में आएगी तेजी: मूडीज

Updated on 26-08-2020 06:19 PM

नईदिल्ली मूडीज इनवेस्टर सर्विस ने कहा कि जी-20 उभरती अर्थव्यवस्थाओं में भारत, चीन और इंडोनेशिया मात्र देश हैं जहां 2020 की दूसरी छमाही में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में अच्छी तेजी आएगी। उसने भारत की आर्थिक वृद्धि में 2020 में 3.1 प्रतिशत की गिरावट के अनुमान को बरकरार रखा है। मूडीज ने वैश्विक वृहत परिदृश्य 2020-21 पर अपनी ताजी रिपोर्ट में कहा है। विकसित देशों के मुकाबले उभरते बाजार वाले देशों के लिए आर्थिक परिदृश्य अधिक चुनौतीपूर्ण है। तुलनात्मक आधार पर जी-20 के उभरते देशों में चीन, भारत और इंडोनेशिया मात्र देश हैं जहां 2020 की दूसरी छमाही में वास्तविक जीडीपी में तेजी आएगी। मूडीज ने 2021 के लिए भारत की अर्थव्यवस्था में 6.9 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान जताया है। देश की आर्थिक वृद्धि दर 2019-20 में 4.2 प्रतिशत रही जो 11 साल का न्यूनतम स्तर है। मूडीज ने कहा कि आर्थिक पुनरूद्धार जारी है लेकिन इसका बना रहना वायरस को काबू किये जाने पर निर्भर करेगा। रिपोर्ट के अनुसार आर्थिक आंकड़े बताते हैं कि कई विकसित देशों में खपत में वृद्धि हुई है। हालांकि पूर्ण रूप से पुनरूद्धार के रास्ते में महामारी की आशंका बाधा बनी रहेगी। इसमें जी-20 अर्थव्यवस्थाओं के लिए 2020 में वृद्धि दर में 4.6 प्रतिशत की गिरावट की आशंका जताई गई है। वहीं 2021 में इसमें 5.3 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जताया गया है। मूडीज ने कहा कि इस साल चीन को छोड़कर जी-20 के सभी देशों में आर्थिक गतिविधियों में गिरावट आएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.