भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक के लिए अभ्यास शुरु किया
Updated on
07-06-2020 08:02 PM
बेंगलुरू। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए अभ्यास शुरु कर दिया है। हॉकी इंडिया ने अपने एक बयान में कहा, ‘बेंगलुरु स्थित साई के शिविर में पुरुष और महिला हॉकी संभावित खिलाड़ियों ने सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करके अभ्यास शुरु कर दिया है। साई ने आश्वासन दिया है कि सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सरकार के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। सभी खिलाड़ियों को इस बारे में जानकारी दी गई है और उन्हें दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया है। अब टीम का लक्ष्य ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन करना है। टीम की सदस्य और अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित वंदना कटारिया और मोनिका ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन है और टोक्यो ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है। वंदना ने कहा, ‘हम इस समय सही दिशा में आगे बढ रहे हैं। इस टीम में अच्छा संतुलन है और हमें लगातार आगे बढते रहना है।' उन्होंने कहा, ‘टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है और मुझे भरोसा है कि हम ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे।'' मोनिका ने साथ ही कहा कि सभी खिलाड़ियों ने अपने कौशल को निखारने पर काफी मेहनत की है। उन्होंने कहा, ‘हम सभी का एक ही लक्ष्य है कि ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करें। सभी खिलाड़ी अपनी ओर से पूरा प्रयास कर रही हैं ओर किसी भी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।' उन्होंने कहा, ‘टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है और तकनीकी तौर पर भी हम किसी से पीछे नहीं है। बस हमें ओलंपिक का इंतजार है।'
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…