सिंगापुर में जीएसटी धोखाधड़ी मामले में भारतीय नागरिक को 18 महीने जेल
Updated on
20-06-2020 08:35 PM
सिंगापुर। सिंगापुर में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के झूठे रिफंड दावों के जरिये 570,000 सिंगापुर डॉलर की धोखाधड़ी करने वाले भारतीय समूह जुड़े एक भारतीय नागरिक को 18 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। जानकारी के मुताबिक मुथेवेल शंकर (41) को भ्रष्टाचार, जीएसी धोखाधड़ी और धनशोधन का दोषी ठहराया गया है। चार भारतीय नागरिकों के एक समूह ने सितंबर 2012 से जनवरी 2014 के बीच झूठे पर्यटक जीएसटी रिफंड दावों के जरिये 570,000 सिंगापुरी डॉलर की धोखाधड़ी की थी। उन्होंने उस समय चांगी हवाई अड्डे पर जीएसटी रिफंड निरीक्षण पर काउंटर कस्टम अधिकारी मोहम्मद यूसुफ अब्दुल रहमान को दावों को मंजूरी दिलाने के लिये रिश्वत के रूप में ईनाम दिया था।एक अदालत ने उसे 18 महीने जेल की सजा सुनाई है और 66,891 सिंगापुरी डॉलर का जुर्माना भी लगाया। इसके अलावा उसके खिलाफ छह अन्य आरोपों पर भी विचार किया गया। सिंगापुर के अधिकारियों ने जब 2014 में भारतीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया था तो शंकर सिंगापुर में नहीं होने के कारण गिरफ्तारी से बच गया था। पिछले साल अक्टूबर में उसने पर्यटक के रूप में सिंगापुर में दोबारा प्रवेश का प्रयास किया, लेकिन वह पकड़ा गया और अदालत में उसके खिलाफ मुकदमा चला।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…