वाशिंगटन। एक भारतीय-अमेरिकी संगठन ने और अधिक न्याय संगत अमेरिका के लिए अफ्रीकी-अमेरिकी और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया है। मिनियापोलिस में 25 मई को पुलिस हिरासत में 46 वर्षीय काले व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद यह कदम उठाया गया है। एक श्वेत पुलिस अधिकारी ने अपने घुटने से फ्लॉयड की गर्दन दबाई थी।
‘इंडियास्पोरा’ संगठन ने एक बयान में कहा, इंडियास्पोरा में हम अफ्रीकी-अमेरिकी समुदाय के साथ मजबूती से खड़े है क्योंकि हमारी कोशिश अमेरिका को और अधिक न्याय संगत बनाना है। उनका संघर्ष हमारा भी है। निश्चित तौर पर विभिन्न समुदायों के सहयोगियों की मदद से यह हमारा राष्ट्रीय उद्देश्य होना चाहिए। इंडियास्पोरा ने कहा, नस्लीय उत्पीड़न से हम भी अप्रभावित नहीं रह सकते और हाल में तथा पूर्व में हुई घटनाओं को देखकर यह कहा जा सकता है। इसलिए हमें और काम करना होगा। फ्लॉयड की छह साल की बेटी जियाना के लिए और करना होगा। संगठन ने कहा, अत: हमने अफ्रीकी-अमेरिकी और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के साथ मिलकर, हाथ से हाथ मिलाकर तब तक काम करने का संकल्प लिया है जब तक कि हम सब अमेरिका के संविधान में घोषित उस वादे को सफलतापूर्वक हासिल करने के लिए आश्वस्त न हो जाए कि हम सभी समान हैं। चलिए व्यवस्थागत नस्लवाद का खात्मा करें।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…