नई दिल्ली । पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की दहशत है, मगर इस बीच भारत के लिए राहत की खबर है। बुधवार को भारत में कोरोना वायरस से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 10 लाख पार कर गई। भारत में जिस तेजी से कोरोना वायरस पांव पसार रहा है, वैसे हालात में रिकवर होने वाले मरीजों की यह संख्या बहुत बड़ी उम्मीद है। रात तक, पूरे भारत में 1,582,730 (64.4%) संक्रमितों में से 1,019,297 लोग इस बीमारी से उबर चुके थे, जबकि 33,236 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, देश में कोरोना वायरस के कुल 528,459 सक्रिय मामले (कुल मामलों का 33.4%) हैं। रिकवर हो चुके कोरोना संक्रमितों और एक्टिव केसों की संख्या के बीच यह गैप वह प्रमुख आंकड़ा है, जो कोविड-19 के खिलाफ देश की लंबे समय से चल रही लड़ाई में आशा की किरण दिखाता है। हालांकि, यह अंतर हमेशा नहीं था।
देश में कोरोना के आंकड़ों पर गौर करें तो 2 मार्च के बाद से रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 10 लाख पार पहुंचने में 150 दिन लगे। यहां ध्यान देने वाली बात है कि 250000 लाख रिकवर होने में 114 दिन लगे थे। भारत ने 12 जुलाई को 750,000 रिकवरी पार कर ली थीं। पूरे देश में 64.4 फीसदी कोरोना मरीज कोविड-19 को मात देकर रिकवर हो चुके हैं, जो वैश्विक औसत 61.9 से अधिक है। दिल्ली में रिकवरी रेट काफी बेहतर है। दिल्ली में सबसे अधिक 133,310 लोग रिकवर हो चुके हैं जो 89% के साथ रिकवर किए गए लोगों का अनुपात सबसे अधिक है। वहीं, लद्दाख में 80 फीसदी लोग रिकवर हो चुके हैं, हरियाणा में 78 फीसदी, असम में 76 फीसदी, तेलंगाना में 75 फीसदी कोरोना मरीज रिकवर हो चुके हैं। ये पांच राज्य रिकवरी के मामले में सबसे बड़े अनुपात वाले राज्य हैं। वहीं, महाराष्ट्र के 400,651 मामलों में से 239,755 ने रिकवरी की है। तमिलनाडु में 234,114 मामलों में से 172,883 मामले रिकवर किए जा चुके हैं। इस तरह से तमिलनाडु सबसे अधिक रोगियों को डिस्चार्ज करने वाला दूसरा राज्य है। इस तरह से देखा जाए तो देश में 53 फीसदी कोरोना वायरस के मरीजों की रिकवरी सिर्फ महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली में ही हुई है। हालांकि, इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि इन तीन राज्यों में ही कोरोना वायरस ने सबसे अधिक तबाही मचाई है। देश में कोरोना कुल मामलों में 48.5 फीसदी हिस्सा इन तीन राज्यों का है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…