अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से भारत की टक्कर, हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी?
Updated on
04-02-2026 12:35 PM
नई दिल्ली: अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम दूसरे सेमीफाइनल में मैदान पर उतरेगी। टीम की भिड़ंत अफगानिस्तान से होने वाली है। यह मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर होगा। भारतीय टीम अभी तक टूर्नामेंट में अजेय है। टीम ने अपने सभी मैचों में जीत हासिल की है। वहीं अफगानिस्तान को श्रीलंका से हार मिली थी लेकिन इसके अलावा टीम ने सभी मैच जीते और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। 6 खिलाड़ी के साथ टीम इंडिया अंडर-19 विश्व कप की सबसे सफल टीम है। पिछले 5 टूर्नामेंट में भारत ने हर बार फाइनल तक का सफर तय किया है।
भारत बनाम अफगानिस्तान हेड टू हेड
भारत और अफगानिस्तान की अंडर-19 टीम के बीच अभी तक 12 यूथ वनडे खेले जा चुके हैं। 2010 से 2024 के बीच हुए इन 12 मैचों में भारत को 10 जीत मिली है। अफगानिस्तान ने इस दौरान दो मैच अपने नाम किए। आखिरी बार 2024 में साउथ अफ्रीका में भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला हुआ था। उस मैच को भारत ने 9 विकेट से जीता था। अफगानिस्तान को दो जीत 2019 में लखनऊ में भारत के खिलाफ मिली थी।
फैसल सिनोजादा सबसे बड़ा खतरा
अफगानिस्तान के लिए इस अंडर-19 विश्व कप में फैसल सिनोजादा का बल्ला सबसे ज्यादा बोला है। 5 मैचों में 81 की औसत और 104 की स्ट्राइक रेट से वह 325 रन बना चुके हैं। इसमें एक शतक और 2 फिफ्टी शामिल हैं। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। गेंदबाजी में नूरिस्तानी ओमरजई अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा सफल रहे हैं। 5 मैचों में उनके नाम 12 विकेट हैं।
भारत को गेंदबाज जीत दिला रहे
भारत के लिए इस अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा 199 रन अभिज्ञान कुंडू के नाम दर्ज हैं। टीम को मिली जीतों में गेंदबाजों का योगदान अहम रहा है। हेनिल पटेल ने 11 विकेट चटकाए हैं तो आरएस अंबरीश और खिलान पटेल के नाम 8-8 विकेट दर्ज हैं। कप्तान आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा पार्ट टाइम बॉलिंग से विपक्षी टीमों के होश उड़ा रखे हैं। कोई भी टीम भारत के खिलाफ अभी तक 200 रनों तक नहीं पहुंच पाई है।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…