Select Date:

ओलंपिक में शीर्ष टीमों को टक्कर देगा भारत : रघुनाथ

Updated on 07-08-2020 07:11 PM
बेंगलुरू । पूर्व हॉकी खिलाड़ी वीआर रघुनाथ के अनुसार अभी टीम के अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदें हैं। रघुनाथ ने कहा कि अभी की भारतीय टीम काफी अच्छी है। टीम के पास विश्वस्तरीय रक्षापंक्ति और स्तरीय ड्रैग फ्लिकर हैं और वह ओलंपिक खेलों में विश्व की शीर्ष टीमों को टक्कर देने में सक्षम है। बेहतरीन ड्रैग फ्लिकर रहे रघुनाथ ने कहा कि टीम में चार पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञों का होना टोक्यो ओलंपिक में फायदेमंद साबित होगा। 
रघुनाथ ने कहा, ‘टीम के सभी खिलाड़ी काफी अनुभवी हैं और मौजूदा डिफेंडरों ने एक साथ 50 से 80 मैच खेले हैं। वे एक दूसरे को काफी अच्छी तरह जानते हैं और जब उन्हें दुनिया की किसी भी शीर्ष टीम के खिलाफ कठिन हालातों में का सामना करना होगी तो भी उन्हें परेशानी नहीं आयेगी। 
उन्होंने कहा, ‘पूरा मैच खेलने वाले दो शीर्ष ड्रैग फ्लिकर की मौजूदगी भारतीय टीम के लिए लाभप्रद रहेगी। हरमनप्रीत सिंह और रूपिंदर पाल सिंह दोनों अच्छे हैं और उनके काम करने का तरीका और क्षमता बिलकुल अलग है। ड्रैग फ्लिक में विभिन्न विकल्प और संयोजन होना हमेशा अच्छा होता है।' रघुनाथ ने कहा, ‘इसके अलावा वरूण कुमार और अमित रोहिदास के रूप में भारत के पास अच्छे विकल्प हैं और जब दो शीर्ष फ्लिकर में से एक लय में नहीं होगा तो वे अच्छा साथ दे सकते हैं।'
इस पूर्व डिफेंडर का मानना है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण हुए ब्रेक के बाद भारतीय टीम को लय हासिल करने के लिए ओलंपिक की तैयारी एक बार फिर करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि टीम को इस समय को एक साल के काउंटडाउन के रूप में देखना चाहिए और नये सिरे से तैयारियां करनी चाहिये। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.