Select Date:

यूरोप में धड़ाधड़ सप्लाई किए जा रहे भारत में बने गोला-बारूद, रक्षा सचिव बोले-हम बने तीसरे सबसे बड़े निर्यातक

Updated on 24-10-2026 11:15 AM
नई दिल्ली: रक्षा सचिव राजेश सिंह ने एक अहम जानकारी देते हुए बताया है कि यूरोप अब भारत में बने सैन्य उपकरणों के लिए एक फल-फूल रहा बाजार बन गया है। उन्होंने कहा कि भारत यूरोप को हथियार निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बनकर उभरा है। इसका मुख्य कारण रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद शुरू की गई 'रीआर्म यूरोप' पहल है। उन्होंने आगे बताया कि अब यूरोप में बड़ी मात्रा में अलग-अलग तरह के मानक गोला-बारूद भेजे जा रहे हैं, जिनमें आर्टिलरी शेल (तोप के गोले) और छोटे-बड़े कैलिबर वाले राउंड शामिल हैं। निर्यात की जाने वाली अन्य चीजों में बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट, छोटे हथियार तथा विमान के पुर्जे भी शामिल हैं।

यूरोपीय संघ के साथ भारत ने पहली रक्षा साझेदारी पर हस्ताक्षर किए

रक्षा सचिव ने कहा कि भारत ने यूरोपीय संघ के साथ अपनी पहली सुरक्षा और रक्षा साझेदारी पर हस्ताक्षर किए हैं, और साथ ही भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को भी अंतिम रूप दिया है। नई दिल्ली के कई यूरोपीय देशों के साथ द्विपक्षीय औद्योगिक रोडमैप भी हैं। विदेशी साझेदारियों पर उन्होंने कहा कि भारत का रक्षा सहयोग अब मुख्य रूप से मित्र देशों के साथ मिलकर तकनीक के सह-उत्पादन , सह-विकास और संयुक्त स्वामित्व पर केंद्रित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारा इरादा इन मित्र विदेशी देशों के साथ मिलकर कई रक्षा तकनीकों को विकसित करने, उनका उत्पादन करने और उन पर संयुक्त स्वामित्व रखने का है। उन्होंने आगे कहा कि इसका एक उद्देश्य भारतीय आपूर्तिकर्ताओं को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं का हिस्सा बनाना भी है।

पिछले 10 वर्षों में भारत के रक्षा निर्माण का काफी विस्तार हुआ

रक्षा सचिव ने आगे अहम जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 10 वर्षों में भारत के रक्षा विनिर्माण तंत्र में उल्लेखनीय विस्तार हुआ है। देश में 16 बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा कंपनियों के अलावा लगभग 840 बड़ी और मध्यम आकार की निजी कंपनियां तथा स्टार्टअप समेत करीब 17,000 छोटे उद्यम इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस विविध औद्योगिक आधार का असर घरेलू बिक्री के आंकड़ों में भी दिखाई दे रहा है, जो अब लगभग 17 अरब यूरो तक पहुंच गई है।

भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा सामग्री निर्यात कर रहा

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि भारत अब 80 से अधिक देशों को रक्षा सामग्री का निर्यात कर रहा है। सरकार की कोशिश है कि हर साल लगभग 20 से 25 अरब डॉलर के रक्षा पूंजीगत व्यय का 75 प्रतिशत हिस्सा देश के भीतर खर्च किया जाए। इसके तहत भारतीय डिजाइन, विकास और विनिर्माण वाले उत्पादों यानी आईडीडीएम (आईडीडीएम) को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि देश की तकनीकी आत्मनिर्भरता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि भारत का रक्षा निर्यात केवल भारी तोपों और गोला-बारूद तक सीमित नहीं है। इसमें हेलमेट, बुलेटप्रूफ जैकेट जैसे सामरिक उपकरणों से लेकर छोटे हथियार भी शामिल हैं।

रक्षा सचिव ने पश्चिमी देशों का किया जिक्र

अपने पश्चिमी पड़ोसी के साथ भारत के हालिया संघर्ष का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे मामले में, हम अपने लक्ष्य हासिल करने के बाद संघर्ष को खत्म करने में सफल रहे। रक्षा सचिव ने कहा कि भारत ने घरेलू स्तर पर ड्रोन का एक व्यापक इकोसिस्टम तैयार किया है। यहां के स्थानीय निर्माता, उपकरणों में और सुधार की गुंजाइश के साथ, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सेना की जरूरतों को पूरा करने में तेजी से सक्षम हो रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली, माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने इसके बदले ग्रेड के मुताबिक एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात…
 27 October 2026
सुप्रीम कोर्ट में SIR के खिलाफ आज सुनवाई होगी। राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं ने 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था। फिर याचिका दाखिल की थी।…
 27 October 2026
चेन्नई : मशहूर अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह अपनी फिल्मों या नए प्रोजेक्ट्स की वजह से नहीं बल्कि कोयंबटूर में हुए उनके वेलकम…
 27 October 2026
सुल्तानपुर: विशेष MP/MLA कोर्ट ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बड़ी राहत देते हुए 2018 के मानहानि मामले में बरी कर दिया है। अपर सिविल…
 27 October 2026
लखनऊ: श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपावली पर आयोजित होने वाले 10वें भव्य दीपोत्सव की तैयारियां तेजी के साथ शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सप्तपुरियों…
 27 October 2026
कोच्चि, केरल हाईकोर्ट ने 17 साल के बेटे की कार से दुकानदार की मौत के मामले में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज और मर्सिडीज के मालिक पिता के खिलाफ केस दर्ज करने की…
 27 October 2026
पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के गायघाटा में 17 साल की छात्रा से रेप और हत्या के आरोपी 23 साल के युवक की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो…
 27 October 2026
चेन्नई, तमिलनाडु के थेनी जिले की सब-जेल से सोमवार देर रात पुलिसकर्मियों पर हमले के बाद 17 कैदी फरार हो गए। इन्हें पकड़ने के लिए 17 स्पेशल टीमें बनाई गई हैं।…
 27 October 2026
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को धमकी देने के मामले में एक्टिविस्ट राकेश हांडू को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। वह भी कश्मीरी पंडित है। राकेश ने 2008…
Advt.