नई दिल्ली। भारत में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन बेचने वाली चीनी कंपनी शाओमी है। इसके अलावा ओप्पो, रियल मी जैसी ब्रांड भी भारतीय बाजार में अपना दबदबा बना चुकी है। हालांकि अगर चीन के साथ व्यापारिक रिश्ते तबाह होते है तो सबसे ज्यादा नुकसान भी चीन को ही उठाना पड़ेगा। लद्दाख सीमा पर विवाद के बाद भारत और चीन के बीच व्यापारिक रिश्ते भी अब डगमगाने लगे है। 20 सैनिकों के शहादत के बाद देशभर में चीन के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे है। इस प्रदर्शन में लोग लगातार यह मांग कर रहे है कि भारत को चीन के साथ अपने व्यापारिक रिश्ते खत्म कर देनी चाहिए। इस बीच भारत की ओर से कुछ कंपनियों ने भी चीन से कारोबारी रिश्ते बंद करने की शुरुआत कर दी है। हालांकि देश में चीन ने इतना बड़ा निवेश कर रखा है कि हर जगह से इसे खत्म करना फिलहाल मुश्किल नजर आता है। बावजूद इसके भारत चीन की करतूत के कारण उसे सबक सिखाने में जुट गया है। इसकी शुरुआत भारतीय रेलवे ने कर दी है। चीन के साथ 2016 में भारतीय रेल ने 471 करोड़ का करार किया था जिसके तहत 417 किलोमीटर लंबी रेल ट्रैक का सिग्नल सिस्टम लगाना था। भारतीय रेल ने अब इस करार को चीनी कंपनी से खत्म कर दिया है। इससे पहले सरकार ने बीएसएनएल और एमटीएनएल को निर्देश दिया था कि वह चीनी उपकरणों का इस्तेमाल कम करें। प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के आह्वान के बाद अर्ध सैनिक बलों के कैंटीन में भी अब सिर्फ देश में बने सामान ही बिक रहे है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…