भारत को एएफसी एशियाई कप की मेजबानी मिलने की उम्मीदें : दास
Updated on
30-07-2020 06:25 PM
नई दिल्ली । अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) महासचिव कुशल दास ने कहा है कि भारत को एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) पुरुष एशियाई कप 2027 की मेजबानी मिलने की पूरी उम्मीदें हैं। फीफा अंडर-17 पुरूष विश्व कप की सफल मेजबानी के बाद भारत अगले साल फरवरी- मार्च में अंडर-17 महिला विश्व की मेजबानी के लिए तैयार है। इसके अलावा भारत ने एएफसी महिला एशियाई कप 2022 की मेजबानी का दावा भी पेश किया हैं। दास ने कहा, ‘‘हमने एएफसी एशियाई कप 2027 के लिए मेजबानी के लिए दावा पेश किया हैं हालांकि इसके लिए हमें कई अन्य दावेदारों से मुकाबला करना है।’’उन्होंने कहा, ‘‘ कतर, सऊदी अरब, ईरान और उज्बेकिस्तान ने भी अपनी इन खेलों की मेजबानी का दावा किया है।
कतर 2022 में फीफा विश्व कप की मेजबानी करेगा ऐसे में वहां सुविधाएं और आधारभूत संरचनाएं शीर्ष श्रेणी की रहेंगी। वहीं हम अपनी रणनीतियों को देखेंगे और उसी के अनुसार काम करेंगे।’’ दास ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद हैं कि हम इसकी मेजबानी के साथ 2022 में एएफसी महिला एशियाई कप के मेजबानी अधिकार भी हासिल करेंगे।’’दास ने कहा कि एआईएफएफ को वैश्विक प्रतियोगिताओं की मेजबानी का विचार फीफा के तकनीकी निदेशक ने 2013 में दिया था।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…