चीन प्रेम में अंधे नेपाल की मुश्किल समय में भारत ने ही की मदद
Updated on
10-08-2020 06:41 PM
नई दिल्ली । चीन के साथ मिलकर नेपाल भले ही भारत की परेशानी बढ़ाने में लगा हो, लेकिन भारत ने मुश्किल वक्त में उसका साथ देकर एकबार फिर दोस्ती की मिसाल पेश की है। नई दिल्ली ने कोरोना संकट से मुकाबले के लिए काठमांडू को 10 आईसीयू वेंटिलेटर उपलब्ध कराये हैं। ये वेंटिलेटर भारतीय सेना द्वारा नेपाल की सेना को दिए गए हैं, ताकि संक्रमित मरीजों की जान बचाई जा सके। काठमांडू में भारत के राजदूत विनय मोहन कवत्रा ने चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल पूर्ण चंद्र थापा को वेंटिलेटर सौंपते हुए उन्हें यह भरोसा दिलाया कि भारत सरकार नेपाल की हर संभव सहायता के लिए तैयार है। इस मौके पर भारतीय राजदूत ने कहा कि नई दिल्ली कोरोना महामारी से जंग में नेपाल की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना और नेपाली सेना के बीच अच्छे संबंध रहे हैं और वेंटिलेटर उपलब्ध कराकर भारतीय सेना ने मानवतावादी सहयोग को दर्शाया है। गौरतलब है कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली चीन के इशारे पर भारतीय के लिए मुश्किलें खड़ी करते आ रहे हैं। उनकी सरकार ने विवादित नक्शा पास करके भारतीय इलाकों को अपना बताया है। कुछ वक्त पहले उन्होंने भारत विरोधी कदम उठाते हुए प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, बाद में उन्हें पीछे हटना पड़ा। इसके अलावा, वह कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए भी भारत को दोषी करार दे चुके हैं। उम्मीद की जानी चाहिए कि नेपाल को अब यह समझ आ जाए कि मुश्किल वक्त में साथ देने वाला ही सबसे बड़ा दोस्त होता है। कोरोना संकट में चीन नहीं बल्कि भारत उसके काम आया है। मौजूदा वक्त में वेंटिलेटर की क्या अहमियत है यह सभी जानते हैं। भारत द्वारा उपलब्ध कराये गए 10 वेंटिलेटरों से सैकड़ों नेपाली जिंदगियों को बचाया जा सकता है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…