भारत को मिली एशियाई कप फुटबॉल 2022 फाइनल की मेजबानी
Updated on
07-06-2020 08:02 PM
नई दिल्ली। भारत को एएफसी महिला एशियाई कप फुटबॉल 2022 फाइनल की मेजबानी का अवसर मिला है। भारतीय टीम के मुख्य कोच मेमोल रॉकी ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की वेबसाइट पर कहा, ‘‘मैं बहुत उत्साहित हूं कि ऐसा बड़ा टूर्नामेंट भारत में आयोजित होगा और मैं एआईएफएफ को एशिया कप हमारे देश में लाने के लिए धन्यवाद देता हूं। हमारे पास इसकी तैयारी के लिए डेढ़ साल का समय है और मुझे भरोसा है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ’’ कोच ने कहा, ‘‘अब लोग भारत में महिला फुटबॉल में हो रही प्रगति के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक हो रहे हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘इससे लड़कियों को एशिया में शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा जबकि प्रशंसकों को भी जापान, आस्ट्रेलिया, कोरिया और चीन जैसी टीमों को स्टेडियम में देखने का अवसर मिलेगा।’’ वहीं कप्तान आशा लता देवी ने कहा कि एशिया कप में खेलने का मौका मिलना किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा, ‘‘जब से मैं फुटबॉल खेल रही हूं, मैंने कभी भी अपनी मां को अपने मैच नहीं दिखाये हैं। मैं सही क्षण का इंतजार कर रही थी और अब यह 2022 में होगा, उन्हें मुझे खेलते देखने का अवसर मिलेगा।’’ वहीं गोलकीपर अदिति चौहान के अनुसार इस टूर्नामेंट में प्रशंसकों की उम्मीदें हम सभी पर लगी रहेंगी। इस टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें पिछले चरण की 8 टीमों से बढ़ा दिया गया है। भारत बतौर मेजबान सीधे ही क्वालीफाई कर लेगा। यह टूर्नामेंट 2023 फीफा महिला विश्व कप के लिए अंतिम क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट के तौर पर भी काम करेगा। एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास ने कहा, ‘ये टूर्नामेंट भारत में महिला फुटबॉल को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…