Select Date:

भारत सुधारों के जरिये प्राप्त कर सकता है 7 फीसदी विकास दर: विश्व बैंक

Updated on 20-08-2020 07:58 PM

नई दिल्ली । विश्व बैंक का कहना है कि कोविड-19 संकट के बाद भारत सुधारों के जरिए 7 फीसदी का विकास दर प्राप्त कर सकता है। इसके लिए सरकार को स्वास्थ्य, श्रम, भूमि, कौशल और वित्तीय क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सुधारों को लागू करना होगा। विश्‍व बैंक ने जुलाई, 2020 के लिए बुधवार को जारी अपनी रिपोर्ट ‘इंडिया डेवलपमेंट अपडेट में इन बातों का जिक्र किया है। इसमें कहा गया है कि भारत में होने वाले इन सुधारों का उद्देश्य घरेलू अर्थव्यवस्था में उत्पादकता, निजी निवेश और निर्यात बढ़ाने वाला होना चाहिए। कोविड-19 महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए सरकार रिजर्व के साथ मिलकर काम कर रही है। विश्‍व बैंक ने कोविड-19 की महामारी के बीच भारत की आर्धिक वृ्द्धि दर के अपने पूर्वानुमान में और कटौती के संकेत दिए हैं। विश्व बैंक ने इस ताजा रिपोर्ट में कहा है कि केंद्र और राज्य सरकारों के कुल कर्ज में अगले 2 साल तक भारी बढ़ोतरी होगी। ये बढ़ोतरी 2022-23 तक बढ़कर सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) के 89 फीसदी तक पहुंच जाएगा, जिसमें धीरे-धीरे गिरावट आने लगेगी। विश्व बैंक की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल केंद्र सरकार का घाटा बढ़कर जीडीपी के 6.6 फीसदी पर पहुंच जाएगा। हालांकि अगले साल ये घाटा 5.5 फीसदी पर रह सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक यदि राज्य सरकारों के वित्तीय घाटे के अनुमान को भी मिला दिया जाए, तो वित्‍त वर्ष 2020-21 में कुल वित्तीय घाटा जीडीपी के 11 फीसदी के बराबर रहने की आशंका है। कोविड-19 की बजह से सरकार की आय घटी है और नए खर्च बढ़े हैं, जिसकी वजह से अगले दो साल तक केंद्र और राज्य सरकारों के वित्तीय घाटा और कर्ज में बेतहाशा बढ़ोतरी हो सकती है। गौरतलब है कि विश्व बैंक ने मई में कहा था कि भारत की अर्थव्यवस्था में इस वित्‍त वर्ष में 3.2 फीसदी की गिरावट आ सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.