Select Date:

इंडिया बेवरेज एसोसिएशन ने कोला को सिन टैक्स कैटगरी से हटाने की मांग की

Updated on 25-08-2020 06:04 PM

नई दिल्ली । सॉफ्ट ड्रिंक्स बनाने वाली कंपनियों की संस्था इंडिया बेवरेज एसोसिएशन ने कोला को सिन टैक्स कैटगरी से हटाने की मांग की है। इस बारे में जीएसटी काउंसिल और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन को पत्र लिखा है। जीएसटी काउंसिल की 27 अगस्त को बैठक हो रही है। आईबीए में कोका-कोला, पेप्सिको, पार्ले एग्रो और रेड बुल जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। देश में नॉन अल्कोहॉलिक बेवरेज सेक्टर 70 हजार करोड़ रुपये का है। इसमें सॉफ्ट ड्रिंक्स, पैकेज्ड ड्रिंकिग वाटर और जूस शामिल है। पत्र में कहा गया है कि सेक्टर में पिछले साल की तुलना में 34 फीसदी कमी आने की आशंका है। इन उत्पादों के खपत की एक निश्चित समयसीमा होती है। इसके खराब होने के कारण इंडस्ट्री को पहले ही 1,200 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

बेवरेज पर 28 फीसदी जीएसटी के साथ ही 12 फीसदी मुआवजा उपकर लगता है। पत्र में लिखा गया है कि एरटेंट बेबरेज पर 40 फीसदी का सबसे अधिक जीएसटी लगता है। यह फूड्स में एकमात्र प्रोडक्ट कैटगरी है जिस पर कंपनसेशन सेस लगता है। आईबीए ने टैक्स स्लैब को भेदभावपूर्ण बताकर कहा है कि आइसक्रीम और चॉकलेट जैसे शुगर बेस्ड प्रोडक्ट्स पर कम टैक्स लगता है। उसका कहना है कि एरटेंट बेबरेज न तो लग्जरी हैं और न ही सिन प्रोडक्ट।इसके अधिकांश प्रोडक्ट की कीमत 10 से 30 रुपये है। आईबीए ने जूस बेस्ड ड्रिंक्स पर जीएसटी की दर 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी और पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर पर 18 से 12 फीसदी करने की मांग की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.