नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए फिनलैंड के खिलाफ भारत का डेविस कप टेनिस मुकाबला साल 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने मैड्रिड में होने वाले डेविस कप फाइनल्स समेत सारे मैच कोरोना वायरस महामारी के कारण एक साल के लिए टाल दिये थे। भारत को सितंबर में विश्व ग्रुप वन मुकाबले में फिनलैंड में खेलना था पर अब यह मुकाबला अगले साल मार्च या सितंबर में फिनलैंड में होगा। आईटीएफ ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि अभी भी संक्रमण जारी है। हाल ही में एक प्रदर्शनी मैच खेलने वाले सर्विया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच सहित शीर्ष चार खिलाड़ी कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं। आईटीएफ ने कहा, 'महामारी के कारण पैदा हुए हालात में चुनौतियों को देखते हुए तीन महीने की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है। आईटीएफ के लिए खिलाड़ियों की सेहत और सुरक्षा सबसे पहले है।' इसमें कहा गया, 'आईटीएफ बोर्ड ने विश्व ग्रुप वन और विश्व ग्रुप टू के सभी मैच 2021 तक स्थगित करने का फैसला किया है, जो इस साल सितंबर में होने थे। अब ये मुकाबले अगले साल मार्च या सितंबर में होंगे।' गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण एटीपी और डब्ल्यूटीए टूर के कई टूर्नामेंट पहले ही रद्द या स्थगित हो गए हैं।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…