Select Date:

एशियन कप 2027 की मेजबानी के पांच दावेदारों में भारत भी

Updated on 02-07-2020 10:00 PM
नई दिल्ली। भारत ने एशियन कप 2027 फुटबॉल की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश की है। एशियाई फुटबॉल महासंघ ने बताया कि भारत सहित पांच देश मेजबानी की दौड़ में हैं। भारत के अलावा ईरान, कतर, सउदी अरब और उजबेकिस्तान भी दावा पेश कर चुके हैं। एएफसी ने बयान में कहा, एएफसी अब सभी दावेदार संघों के साथ काम करेगी। तमाम पहलुओं की समीक्षा के बाद एएफसी एशियन कप के 19वें संस्करण के मेजबान का ऐलान 2021 में किया जाएगा। एएफसी अध्यक्ष शेख सलमान बिन इब्राहिम अल खलीफा ने पांचों सदस्य देशों को एशियन कप की मेजबानी में रूचि दिखाने के लिए धन्यवाद दिया है। इन पांच देशों में से दो पहले भी 1956 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर चुके हैं। गत चैम्पियन कतर में 1988 और 2011 में यह टूर्नामेंट खेला गया था जबकि ईरान 1968 और 1976 में मेजबान रह चुका है। वह अपनी मेजबानी में दोनों बार खिताब जीतने वाला एशियाई फुटबॉल के इतिहास में एकमात्र देश है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.