स्वतंत्रता दिवस समारोह-2020ः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण
Updated on
12-08-2020 07:29 PM
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राऊण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। राज्य शासन द्वारा 15 अगस्त 2020 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश वाचन के लिए मंत्रिगणों एवं संसदीय सचिवों को नामांकित किया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरबा जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे, जबकि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद में, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव बलौदाबाजार में, कृषि मंत्री रविन्द्र चैबे दुर्ग में, वन मंत्री मोहम्मद अकबर राजनांदगांव में, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया रायगढ़ में, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम बस्तर में, आबकारी मंत्री कवासी लखमा धमतरी में, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया सरगुजा में, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत बालोद में, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल बिलासपुर में, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही में तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करने के पश्चात मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।
इसी प्रकार संसदीय सचिव यू.डी. मिंज बलरामपुर में, विकास उपाध्याय बेमेतरा में, रेखचंद जैन बीजापुर में, इन्द्रशाह मंडावी दंतेवाड़ा में, विनोद सेवनलाल चन्द्राकर गरियाबंद में, चिन्तामणि महाराज जशपुर में, द्वारिकाधीश यादव कबीरधाम में, कुंवर सिंह निषाद कांकेर में, शिशुपाल सोरी कोण्डागांव में, पारसनाथ राजवाड़े कोरिया में, सुश्री शकुंतला साहू मुंगेली में, गुरूदयाल सिंह बंजारे नारायणपुर में, श्रीमती अम्बिका सिंहदेव सूरजपुर जिले में एवं चन्द्रदेव प्रसाद राय सुकमा जिला मुख्यालय में आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में ध्वजारोहण करने के बाद मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…