विधानसभा में उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Updated on
16-08-2020 06:31 PM
रायपुर। विधानसभा सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। विधानसभा परिसर में विधानसभा के प्रमुख सचिव चन्द्र शेखर गंगराड़े ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण समारोह में कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए केन्द्र एवं राज्य की गाइड लाईन के अनुसार सचिवालय के केवल प्रथम श्रेणी अधिकारी उपस्थित थे। ध्वजारोहण के पश्चात प्रमुख सचिव श्री गंगराड़े ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत का सचिवालय के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए संदेश का वाचन किया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने प्रेषित अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस उन असंख्य शहीदों की शहादत को नमन करने का दिन है, जिनके बलिदान पर स्वतंत्र भारत की भव्य इमारत खड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि आज कोरोना की चुनौती का मुकाबला, हम स्वयं की समझदारी, आत्म अनुशासन और जन-जागरूकता से ही कर सकते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि आज के इस अवसर पर हम सब यह संकल्प करें कि अपने कार्य, विचार और व्यवहार के माध्यम से समुन्नत, सुदृढ़ भारत के सपने को साकार करने में सार्थक एवं सकारात्मक पहल सुनिश्चित करेंगे।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…