Select Date:

आयकर विभाग ने 21.24 लाख करदाताओं को 71229 करोड़ रिफंड ‎किए

Updated on 18-07-2020 07:22 PM
कोविड संकट के दौरान 8 अप्रैल से 11 जुलाई के बीच 21 लाख से अधिक करदाताओं को आयकर विभाग से करीब 71229 करोड़ रुपए रिफंड मिले हैं। इसमें 19.79 लाख लोगों को व्यक्तिगत रूप से अदा किए गए आयकर के रिफंड के रूप में 24603 करोड़ रुपए और 1.45 लाख कॉर्पोरेट करदाताओं को 46,626 करोड़ रुपण् रिफंड के रूप में मिले हैं। आयकर विभाग में ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि आयकर से संबंधित रिफंड के काम को विभाग ने प्राथमिकता से पूरा करने का निश्चय किया है और इसके 31 अगस्त 2020 तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। आईटी ‎विभाग ने कहा कि सरकार ने करदाताओं को बिना किसी अड़चन के टैक्स संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने पर काफी जोर दिया है और कोविड-19 के संकट के दौरान आने वाली मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए आयकर विभाग जल्द से जल्द करदाताओं के टैक्स डिमांड और रिफंड का काम निपटाने के लिए तेजी से काम कर रहा है। टैक्स रिफंड के जल्दी प्रोसेसिंग के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ डाइरेक्ट टैक्सेस ने करदाताओं से आयकर विभाग से भेजे गए ई-मेल पर तुरंत जवाब देने का अनुरोध किया है। आईटी के बयान में कहा गया है करदाताओं के जल्दी रिस्पॉन्स दिये जाने से विभाग के रिफंड लौटाने के काम में तेजी आएगी। कई करदाताओं ने रेक्टीफिकेशन, अपील इफेक्ट्स या टैक्स क्रेडिट्स के लिए इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अपना रिस्पॉन्स भेजा है। विभाग द्वारा इसे निश्चित समय सीमा के अंदर हैंडल किया जा रहा है। बयान में कहा गया कि सारे रिफंड्स सीधे करदाताओं के बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो बाजार में बड़ा उछाल आया है। वहीं बिटकॉइन समेत कई क्रिप्टोकरेंसी भी तेजी से बढ़ी हैं। सोमवार 2 बजे तक ग्लोबल मार्केट कैप पिछले…
 16 March 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया के विमानों में सुरक्षा संबंधी कई खामियां सामने आई हैं। यूरोपियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने यूरोपियन एयरपोर्ट्स पर एयर इंडिया के…
 16 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर में फिर से टैरिफ लगाने की धमकी दी है। उन्होंने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले की भी आलोचना की। पिछले महीने अमेरिकी…
 16 March 2026
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में आज 5 फीसदी से अधिक तेजी आई। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर की कंपनी एसटी टेलीमीडिया और जेएसडब्ल्यू ग्रुप समेत…
 16 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध का असर फिनटेक कंपनी फोनपे (PhonePe) के आईपीओ पर भी दिखाई दिया है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि उसने पब्लिक मार्केट में लिस्टिंग प्रक्रिया यानी आईपीओ…
 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
Advt.