मई महीने में रजिस्ट्री आफिस में रजिस्ट्री से छह करोड़ 81 लाख रुपए आया शुल्क
Updated on
31-05-2020 07:51 PM
रजिस्ट्री आफिस आरंभ होने के पश्चात आवेदक पुन: कर रहे रूख
सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का रखा जा रहा पूरा ध्यान
दुर्ग । लोगों की जरूरतों को देखते हुए राज्य शासन द्वारा रजिस्ट्री आरंभ किए जाने से लोगों को काफी राहत महसूस हुई है। मई महीने में दुर्ग के तीनों पंजीयन कार्यालयों में 747 प्रकरण आए। इन प्रकरणों के माध्यम से 6 करोड़ 81 लाख रुपए का पंजीयन किया गया। पंजीयन कार्य आरंभ होने से निर्माण कार्यों का रास्ता भी खुल सकेगा। खास बात यह है कि कोरोना संक्रमण के संबंध में पूरी सावधानियां यहां बरती जा रही हैं। कैंपस को सैनेटाइज करने का कार्य किया गया है। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी रखा जा रहा है। इसके साथ ही हैंड सैनेटाइजेशन की व्यवस्था भी है। जिला पंजीयक ने बताया कि हम लगातार यह ध्यान रख रहे हैं कि लोग कोरोना संक्रमण के संबंध में शासन द्वारा जारी सुरक्षा की गाइडलाइन का पालन कर सकें। रजिस्ट्री आफिस में आए रंजन महोबिया ने बताया कि उन्होंने दुर्ग में एक जमीन देखी है वो अच्छी लगी, बाद में कोई दूसरा खरीदार न आ जाए, इसलिए रजिस्ट्री करने का हमने निश्चय किया। जिला पंजीयक ने बताया कि पांच डिसमिल से कम जमीन की खरीदी बिक्री पर लगी रोकथाम को हटाने से लोगों को काफी राहत मिली है। अब छोटे प्लाट रखने वाले लोगों के लिए मकान का सपना देखना आसान हो गया है। इसके साथ ही कई लोग बहुत सी जरूरतों के लिए भी प्लाट खरीदते हैं और उन जरूरतों के आने पर इन्हें बेच देते हैं। पांच डिसमिल से कम जमीन की खरीदी-बिक्री पर जो रोक लगी थी, अब इससे उनके लिए भी अपनी जरूरत पूरा करने का रास्ता खुल गया है।
सीजीआवास एप को लोकप्रिय करने वेबिनार- कालोनी अथवा टाउनशिप विकास की अनुज्ञा प्रक्रिया को सरलीकृत करने एवं पारदर्शी बनाने सीजीआवास छत्तीसगढ शासन द्वारा लांच किया गया है जिसमें आनलाइन आवेदन दिया जा सकता है। इसमें सौ दिनों की अवधि में आवेदन की स्वीकृति अथवा अस्वीकृति के संबंध में लिए गए निर्णय के बारे में जानकारी देने की व्यवस्था है। संबंधित हितग्राही इसका लाभ उठा सके, इसके लिए लगातार प्रचार-प्रसार विभाग द्वारा किया जा रहा है। चूंकि लाकडाउन की वजह से सेमिनार का आयोजन नहीं किया जा सका तो विभाग ने दूसरा रास्ता अख्तियार कर लिया। विभाग ने दुर्ग जिले में वेबिनार का आयोजन हुआ। इसमें सभी प्रतिभागियों को लिंक दे दी गई। वेबिनार में सार्थक चर्चा हुई और इसमें शामिल प्रतिभागियों ने कहा कि सीजीआवास एप के माध्यम से पारदर्शिता भी ब?ेगी और आवेदन के जल्द निराकरण को भी ब?ावा मिलेगा।
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त…
महासमुंद। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया…
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम…
नारायणपुर। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई…
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला…
कोरबा । कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश…
कोरबा। उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़…
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने विभागीय योजनाओं के तहत संचालित कार्यो के क्रियान्वयन स्थिति,…