Select Date:

हड़ताली कर्मचारियों की हल्बी बोली में भूपेश सरकार से गुहार

Updated on 25-08-2022 07:35 PM

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन DA और HRA की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। एक तरफ जहां रैली निकाल कर प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ हल्बी में गाना बना कर सरकार को मनाने की कोशिश किए हैं। हड़ताली कर्मचारियों की एक वीडियो सामने आई है जिसमें से एक कर्मचारी हल्बी में गाना गा कर सरकार से कह रहा है- 'महंगाई बढ़ते जाए, पाकेट में भार पड़े, तुके आमचो गुहार...भूपेश सरकार'। 

दरअसल, बस्तर जिले के करीब 25 हजार कर्मचारी महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर पिछले सोमवार से हड़ताल पर हैं। इतनी संख्या में एक साथ कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से कामकाज भी ठप पड़े हैं। कर्मचारियों कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती है, वे आंदोलन करते रहेंगे। अब सरकारी कामकाज की पूर्ति करना भी प्रशासन के लिए एक चुनौती हो गई है। हालांकि कलेक्टर ने बताया कि कुछ संविदा कर्मचारियों को काम का जिम्मा दिया गया है।

जगदलपुर में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने बस्तर की क्षेत्रीय हल्बी बोली में गाना बनाया है। अपनी मांगों को लेकर सरकार के लिए लगाए जाने वाले नारों के साथ वे इस हल्बी गाने को भी गाते हैं और सरकार से मांग पूरा करने का आह्वान करते हैं। करीब 1 मिनट की गाने की यह   अब ट्रेंड होने लगी है। गाने गाते हुए जो कर्मचारी दिख रहे हैं उनका नाम चुम्मन नाग है। उन्होंने खुद यह गाना बनाया है। वहीं हड़ताली कर्मचारी गाने की 

यह है गाने का मतलब

'आमी हड़ताल-हड़ताल करूं से, तूके गुहार करूं से, दे उन दे DA-HRA, तुके आमचो गुहार...भूपेश सरकार। महंगाई बढ़ते जाए पाकेट में बाहर पड़े से, DA-HRA दे उनसे हम तुके गुहार करूं से'। दरअसल हल्बी बोली में बनाए गए इस गाने का अर्थ है हम हड़ताल कर रहे हैं। भूपेश सरकार आप से गुहार है कि हमें आप DA-HRA का लाभ दीजिए। महंगाई बढ़ रही है, हमारी जेब भी खाली हो रही है। ऐसे में हमें इसका लाभ मिलना चाहिए।हैं। सरकार को मनाने का कर्मचारियों का यह एक अनोखा तरीका भी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…
 20 March 2026
रायपुर, रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल…
Advt.