Select Date:

भिलाई स्टील प्लांट में टेंडर के नाम पर चल रहा है बंदरबांट और भ्रष्टाचार का खेल

Updated on 29-08-2020 06:26 PM

लाई भिलाई स्टील प्लांट के वक्र्स एरिया में टेंडर के नाम पर अफसर बंदरबांट और भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। अपने चहेतों को टेंडर देने के नाम पर अफसर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। आज भिलाई स्टील प्लांट में टेंडर की बंदरबांट में जीएम स्तर के अधिकारी इसमें लिप्त हैं।  लगातार निविदा पद्धति में अनियमितता जारी है। निविदा प्रक्रिया में शामिल होने वाले ठेकेदार माफिया की तरह प्लांट में निविदा झटक रहे हैं और अधिकारी वर्ग भी योजनाबद्ध तरीके से कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर टेंडर जारी करने में लिप्त है। जिसमें बहुत से मामलों में ऊंची दर पर भी टेंडर दिया गया है। इस मामले की शिकायत आचार्य नरेंद्र देव स्मृति जन अधिकार अभियान समिति ने इस्पात मंत्री और सेल चेयरमैन से की है। आर पी शर्मा ने बताया कि इस्पात मंत्री और सेल चेयरमेन को पत्र के माध्यम से बताया है कि इन ठेकेदारों को भिलाई स्टील प्लांट जानता भी है और उनकी राजनीतिक पहुंच के चलते, मैनेजमेंट उस पर कार्रवाई करना नहीं चाहता है। इसी संदर्भ में टेंडर हृढ्ढञ्ज हृश: त्ररू (ष्टष्ट-ङ्ख)/ङ्खक्ररू-ह्रश्चद्गह्म्ड्डह्लद्बशठ्ठ/श्वक्क-२०२०३००२२५/ह्रञ्ज दिनांक 23 जून-20 का उल्लेख है, जो 29.94 लाख का है। इस मामले में यह कहना उचित होगा कि भिलाई स्टील प्लांट की ऐसी हालत हो गई है कि बड़े अधिकारी के आदेश को नीचे स्तर के अधिकारी मानने तैयार नहीं है। इस संदर्भ ज्ञात हुआ है कि वायर रॉड मिल के जीएम ने अपने चहेते ठेकेदार को टेंडर देने के लिए नियमों का उल्लंघन करते हुए टेंडर स्वीकृत करने का इरादा बना लिया है, जबकि इसमें हिस्सा लेने वाली अन्य पार्टी भी सारे नियमों के अनुरूप अपने दस्तावेज जमा कर चुके हैं। इसके बावजूद पात्र टेकेदारों को टेंडर देकर अपने चहेते ठेकेदार को दे रहे हैं। नियमत: इस परिस्थिति में उच्चाधिकारी को चाहिए कि वो टेंडर को निरस्त कर दे और रि-टेंडर की प्रक्रिया शुरू करें। जिससे निष्पक्ष ढंग से टेंडर प्रक्रिया का संचालन हो सके।सवाल यह उठ रहा है कि जिस तरह से भ्रष्टाचार हो रहा है, ऐसे में भिलाई स्टील प्लांट का उच्च प्रबंधन कार्रवाई करने से क्यों बच रहा है। जबकि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी जीरो टालरेंस की बात करते हैं और उन्हीं के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र में सेल के भिलाई स्टील प्लांट में अखंड भ्रष्टाचार और माफियाओं का राज है। आर पी शर्मा ने इस पूरे मामले में उच्च स्तरीय जांच और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.