रायपुर में 11 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाले अब्दुल सज्जाद की दुकान पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर था निर्माण
Updated on
22-01-2026 12:37 PM
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगर निगम ने नौ साल की बच्ची से बलात्कार के आरोपी व्यक्ति के घर को बुधवार को बुलडोजर से गिरा दिया। यह कार्रवाई भारी सुरक्षा के बीच की गई है। अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन और स्थानीय वार्ड कार्यालय की टीमें मौके पर मौजूद थीं।
सरकारी जमीन पर था अवैध अतिक्रमण
उन्होंने बताया कि नगर निगम ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का हवाला देते हुए राजा तालाब के पास झंडा चौक पर आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी (55) के अवैध निर्माण को गिरा दिया। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अवैध अतिक्रमण की शिकायतें पहले भी मिली थीं। इसके साथ ही आरोपी को संपत्ति से जुड़े दस्तावेज जमा करने और अतिक्रमण हटाने के लिए तीन नोटिस जारी किए गए थे। हालांकि, नोटिस के बावजूद न तो जगह खाली की गई और न ही सामान हटाया गया। नतीजतन, तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई।
रायपुर मेयर के निर्देश पर कार्रवाई
एक बयान में नगर निगम ने कहा कि रायपुर की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर, बच्ची से बलात्कार के मामले में आरोपी अंसारी की सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण को गिरा दिया गया। बयान के मुताबिक नगर निगम ने नियमों के अनुसार नोटिस जारी करने के बाद उसी जगह पर याकूब खान और मुनव्वर खान की सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माणों को भी गिरा दिया।
तीन घरों को तोड़ा गया
बयान में कहा गया है कि कुल मिलाकर, लगभग सात सौ वर्ग फुट अतिक्रमित जमीन पर बने तीन घरों को गिरा दिया गया और सरकारी जमीन वापस ले ली गई। महापौर मीनल चौबे ने फेसबुक पर तोड़फोड़ की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि रायपुर नगर निगम ने उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है जिसने 'एक छोटी बच्ची का बचपन छीन लिया'।
इलाके में चलाता था छोटी सी दुकान
पुलिस ने बताया कि अंसारी को 11 जनवरी को नाबालिग के साथ कई बार यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी उस इलाके में एक छोटी सी दुकान चलाता था, जहां वह चूड़ियां, स्नैक्स और मिठाइयां बेचता था। कथित तौर पर इस महीने की शुरुआत में बच्ची को ऐसी चीजों का लालच देकर बार-बार अपने घर ले जाता था और उसके साथ यौन उत्पीड़न करता था।
कांग्रेस ने घेरा
इस बीच, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने इस तोड़फोड़ की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि बलात्कार के आरोपी का घर गिराना सरकार की कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अक्षमता का प्रतीक है और यह गैर-संवैधानिक उपायों पर उसकी निर्भरता को दर्शाता है। शुक्ला ने आरोप लगाया कि जब से भारतीय जनता पार्टी राज्य में सत्ता में आई है, कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है और सरकार आपराधिक घटनाओं को रोकने में नाकाम रही है।
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्मानित पेशा…
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…