Select Date:

दिशा समिति की बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा

Updated on 17-02-2026 12:10 PM

धमतरी। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद और जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की अध्यक्ष श्रीमती रूप् कुमारी चौधरी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में दिशा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं समिति के उपाध्यक्ष  भोजराज नाग, धमतरी विधायक  ओंकार साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष  अरूण सार्वा, महापौर  रामू रोहरा, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ  गजेंद्र सिंह ठाकुर, वनमंडलाधिकारी श्रीकृष्ण जाधव और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जिलेवार समीक्षा की गई।

श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जो तभी साकार हो सकता है, जब शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकतम हितग्राहियों को लाभान्वित करने कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर शहरों से लेकर दूरस्थ वनांचलों तक विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

उपाध्यक्ष  भोजराज नाग ने कहा कि दिशा समिति की बैठक योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का सशक्त मंच है। उन्होंने अधिकारियों से जमीनी स्तर पर योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, समय सीमा में कार्य पूर्ण करने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि किसान, श्रमिक, महिलाएं, युवा और कमजोर वर्ग शासन की प्राथमिकता हैं तथा उन्हें योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए। उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, किसान योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

बैठक में किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, केसीसी, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना सहित विभिन्न कृषि योजनाओं की समीक्षा की गई। मिट्टी परीक्षण कार्य में तेजी लाने तथा किसानों को समय पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। नगरी-मगरलोड क्षेत्र में नारियल, औषधीय पौधों और पाम फसलों की खेती को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गई। फसल बीमा योजना के अंतर्गत दावा-क्षतिपूर्ति राशि का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

दुग्ध उत्पादन और पशुधन विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए दूध संग्रहण बढ़ाने, नई दुग्ध समितियों के गठन और गुणवत्ता जांच पर जोर दिया गया। दुग्ध क्रय दर 42 से 45 रुपये प्रति लीटर तक करने तथा नगरी क्षेत्र को दुग्ध व्यवसाय से जोड़ने का सुझाव भी सामने आया।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मातृ-शिशु स्वास्थ्य, क्षय उन्मूलन, कुष्ठ उन्मूलन, अंधत्व निवारण एवं आयुष्मान योजना की प्रगति की जानकारी ली गई। जनऔषधि केंद्रों में उपलब्ध सस्ती दवाओं के दाम और बाजार दर की तुलनात्मक जानकारी प्रदर्शित करने तथा आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

समाज कल्याण विभाग को दिव्यांगजनों के लिए व्यापक सर्वे कर आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने, शिविर आयोजित करने और पात्र हितग्राहियों की सूची शासन को भेजने के निर्देश दिए गए। सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, समग्र शिक्षा, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं-मातृ वंदन, सुकन्या समृद्धि, पोषण कार्यक्रम, आंगनबाड़ी केंद्र, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और सखी वन स्टॉप सेंटर की प्रगति की भी जानकारी ली गई। बैठक में उद्योग विभाग, लीड बैंक, श्रम विभाग और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर  मिश्रा ने सांसद द्वय को आश्वस्त किया कि जिले में उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.