Select Date:

कोरोना संकट में विमानन कंपनी केएलएम ने 5 हजार कर्मचारियों की छंटनी की

Updated on 01-08-2020 06:28 PM
हेग । कोरोना के कारण दुनियाभर का एविएशन सेक्टर सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई विमानन कंपनियों ने अपने हजारों कर्मचारियों को निकाल दिया है। इसी कड़ी में हॉलैंड की कंपनी केएलएम का नाम भी जुड़ गया है। कंपनी ने 5000 नौकरियों में कटौती की घोषणा की है। केएलएम द एयर फ्रांस केएलएम ग्रुप का हिस्सा है। उसका कहना है कि 2021 के अंत तक यह छंटनी की जाएगी। हॉलैंड की सरकार ने 3.4 अरब यूरो का राहत पैकेज दिया है, लेकिन कंपनी का कहना है कि उस भारी नुकसान हुआ है। इसके तहत करीब 1500 कर्मचारियों की अनिवार्य छंटनी की जाएगी। कंपनी में अभी 33 हजार कर्मचारी हैं।इसके पहले कंपनी ने कहा था कि 2000 कर्मचारियों को स्वेच्छा से इस्तीफा देने को कहा जाएगा। साथ ही 1500 अस्थायी कर्मचारियों का अनुबंध रिन्यू नहीं किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि अभूतपूर्व संकट का सामना करना पड़ रहा है। रिकवरी का रास्ता लंबा है और अनिश्चितताओं से भरा है।इसकारण 4500 से 5000 पदों को खत्म करना होगा। इनमें 300 फ्लाइट क्रू, 300 कैबिन क्रू, 500 ग्राउंड स्टाफ और करीब केएलएम की सहायक कंपनियों में करीब 400 कर्मचारी शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि वह आगे भी कर्मचारियों की संख्या कम करने की संभावना खुली रखेगी। इसकी वजह यह है कि 2023 या 2024 तक डिमांड के रिकवर होने की संभावना नहीं है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.