अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज ने अपनी मां समीरा डी’क्रूज को गले लगाते हुए खुद की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में इलियाना और उनकी मां कैमरे की ओर देखते हुए एक दूसरे को गले लगा रखा है और इलियाना पाउट बनाती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने कहा कि “क्योंकि मेरी बेहद खूबसूरत मां के लिए सिर्फ एक दिन का जश्न काफी नहीं है। साथ ही मैं एक बहुत बड़ी कडलर हूं। मैं जब भी गले लगती हूं तो अजीबो-गरीब चेहरा बनाती हूं।” बता दें कि हाल ही में इलियाना ने अपने परफेक्ट एब्स को फ्लॉन्ट किया था। इलियाना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर स्पोर्ट्स ब्रा और योगा पैंट में अपने एब्स दिखाते हुए खुद का एक बूमरैंग वीडियो पोस्ट किया था। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि “वर्कआउट के बाद पसीने से तर-बतर।” इलियाना अब अभिषेक बच्चन के विपरीत ‘द बिग बुल’ में नजर आएंगी।
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा खूब रहा। यहां वो अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अवॉर्ड देने पहुंची थीं। प्रियंका वो पहली भारतीय…
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने पिता एलरॉय फर्नांडिस के साथ हाल ही काशी में मां किम फर्नांडिंस की अस्थियां विसर्जिंत की। जैकलीन की मां किम का 6 अप्रैल को निधन हो…
'दंगल' फेम डायरेक्टर नितेश तिवारी जहां इन दिनों अपनी 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' को लेकर लगातार चर्चा में हैं, वहीं उनकी पत्नी और दमदार डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी भी 1000…
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…