अगर बल्ला चला तो सूर्यकुमार यादव कर देंगे बड़ा कारनामा, सिर्फ रोहित-विराट बना पाए हैं ये रिकॉर्ड
Updated on
21-01-2026 12:13 PM
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ समय से बेहद खराब रहा है। सूर्या की कप्तानी में भले ही टीम इंडिया सब कुछ जीत रही हो, लेकिन बल्ले से उनकी खुद की फॉर्म बेहद खराब रही है। हालांकि इसके बावजूद सूर्या के निशाने पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड रहने वाला है।
सूर्यकुमार यादव के निशाने पर कई रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव क्रिकेट के इतिहास में 3000 या उससे अधिक रन बनाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बनने से सिर्फ 212 रन दूर हैं। उनसे पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा यह मुकाम हासिल कर चुके हैं। सूर्यकुमार ने अब तक टी20 में 2788 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज में, वह अपने पुराने फॉर्म को वापस पाने और इस रिकॉर्ड को पूरा करने की उम्मीद करेंगे।
9000 रन से 25 रन दूर
यह भी बता दें कि सूर्यकुमार टी20 क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने से सिर्फ 25 रन पीछे हैं। अगर वह यह आंकड़ा छू लेते हैं, तो वह रोहित शर्मा, विराट कोहली और शिखर धवन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।
हालांकि, इन आंकड़ों से ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि सूर्यकुमार यादव अपनी खोई हुई लय वापस पा लें। हाल के दिनों में उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने पिछले चार मैचों में सिर्फ 44 रन बनाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए उनके भविष्य को लेकर भी काफी चर्चाएं हो रही थीं। लेकिन टीम प्रबंधन और बोर्ड ने उन पर भरोसा जताया है। अब उन्हें अपने बल्ले से रन बनाकर इस भरोसे को कायम रखना होगा।
कप्तानी में चल रहा शानदार प्रदर्शन
कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने कभी भी टी20 सीरीज नहीं हारी है। इस लय को बनाए रखना और आगामी बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम को तैयार करना उनका लक्ष्य होगा। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में विराट कोहली 13543 रनों के साथ शीर्ष पर हैं। रोहित शर्मा 12248 रनों के साथ दूसरे और शिखर धवन 9797 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। सूर्यकुमार यादव 8975 रनों के साथ चौथे स्थान पर हैं।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…