Select Date:

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड करेंगी भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस का अधिग्रहण

Updated on 23-08-2020 07:46 PM

नई दिल्ली । बीमा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस ने भारती एंटरप्राइजेज प्रवर्तित भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के अधिग्रहण के लिए करार किया है। यह पूर्णत: शेयरों की अदला-बदली का सौदा होगा। भारती एंटरप्राइजेज के पास  फिलहाल भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शेष 49 प्रतिशत हिस्सेदारी फ्रांसीसी बीमा कंपनी एक्सा के पास है। आईसीआईसीआई बैंक प्रवर्तित साधारण बीमा कंपनी ने शुक्रवार रात को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस के निदेशक मंडल की 21 अगस्त को हुई बैठक में भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस (विघटित कंपनी) और पहली कंपनी तथा उनके संबंधित शेयरधारकों और ऋणदाताओं के बीच लेन-दे ‘व्यवस्था' को मंजूरी दी गई। विभाजन के बाद भारती एंटरप्राइजेज और एक्सा दोनों साधारण बीमा कारोबार से बाहर निकल जाएंगी तथा भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस का काम समाप्त हो जाएगा। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड और भारती एक्सा ने संयुक्त बयान में कहा कि इस सौदे के तहत भारती एक्सा के शेयरधारकों को कंपनी के प्रत्येक 115 शेयरों पर आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के दो शेयर मिलेंगे। शेयर आदान-प्रदान अनुपात की सिफारिश स्वतंत्र मूल्यांककों ने की है। दोनों कंपनियों के बोर्ड ने इसे मंजूरी दी है। बयान में कहा गया है कि इस सौदे के बाद कंपनी की वित्तीय-गणना के आधार पर बाजार हिस्सेदारी 8.7 प्रतिशत होगी। कंपनी ने सौदे के मूल्य की जानकारी नहीं दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.