Select Date:

आईसीआईसीआई बैंक ने कोविड अस्पतालों को दिए 100 ऑटोमेटिक सेनिटाइजर डिस्पेंसर, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव को बैंक के अधिकारियों ने सौंपे डिस्पेंसर

Updated on 25-08-2020 06:05 PM

 रायपुर, । आईसीआईसीआई बैंक छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के कोविड अस्पतालों के लिए 100 ऑटोमेटिक सेनिटाइजर डिस्पेंसर दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव को बैंक के अधिकारियों ने आज सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में ये डिस्पेंसर सौंपे। स्वास्थ्य विभाग की सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, आयुक्त डॉ. सी.आर. प्रसन्ना और संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं नीरज बंसोड़ भी इस दौरान मौजूद थे। प्रदेश के विभिन्न कोविड अस्पतालों में बैंक द्वारा ये ऑटोमेटिक सेनिटाइजर डिस्पेंसर स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही बैंक द्वारा 500 लीटर सेनिटाइजर भी उपलब्ध कराया गया है। कोविड-19 के संभावित मरीजों से जांच के लिए सैंपल संकलित करने आईसीआईसीआई बैंक द्वारा रायगढ़ जिला प्रशासन को सैंपल कलेक्शन वैन भी दिया गया है। बार-बार पीपीई किट बदले बिना इस वैन से दो लैब तकनीशियनों द्वारा सुरक्षित तरीके से सैंपल संकलित किए जा सकते हैं। प्रदेश भर के विभिन्न शासकीय कार्यालयों के लिए भी बैंक द्वारा 100 ऑटोमेटिक सेनिटाइजर डिस्पेंसर और 250 लीटर सेनिटाइजर उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने कोविड-19 से लड़ाई में इस सहयोग के लिए आईसीआईसीआई बैंक के प्रति आभार व्यक्त किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.