महिला विश्व कप पर दो सप्ताह में फैसला लेगा आईसीसी : बार्कले
Updated on
22-07-2020 07:41 PM
वेलिंगटन । टी20 पुरुष विश्व कप क्रिकेट के बाद अब महिला विश्व कप क्रिकेट का स्थगित होना भी तय माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) अगले दो सप्ताह में महिला विश्व कप को लेकर कोई भी कोई फैसला ले सकता है। इस मामले में न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने कहा है कि 2021 महिला विश्व कप के भविष्य पर फैसला अगले दो सप्ताह में होगा। बार्कले के बयान से अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला विश्व कप भी स्थगित किया जाना तय है। बार्कले का बयान सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की इस टिप्पणी के बाद आया है कि कोरोना वायरस महामारी के खतरे के बावजूद न्यूजीलैंड में 6 फरवरी से 7 मार्च तक होने वाली इस प्रतियोगिता के कार्यक्रम में अभी बदलाव नहीं किया गया है।
बार्कले ने कहा, ‘ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप पर अगले दो सप्ताह में फैसला किया जाएगा।' उन्होंने कहा, ‘अगर इस प्रतियोगिता को स्थगित करने की जरूरत है तो यह समय पर होना ही बेहतर है और इसी तरह अगर प्रतियोगिता का आयोजन होना है तो हमें अंतिम फैसला करने की जरूरत है जिससे कि हम फरवरी में शानदार विश्व स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन के लिए संसाधन एकत्र कर सकें।'
न्यूजीलैंड में हालांकि कोरोना वायरस का संक्रमण समाप्त हो गया है पर दुनिया भर में यात्रा पर लगे प्रतिबंधों से टीमों को यहां आने में परेशानी होगी। बार्कले ने भी कहा, ‘टीमें दुनिया भर में यात्रा कैसे करेंगी क्योंकि उन्हें अन्य देशों से होकर भी आना होगा। इसके अलावा उनके पृथकवास के लिए व्यवस्था करना भी संभव नहीं है। इसमें भी भारी खर्च आयेगा।'
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…