नस्लवाद के विरोध में आईसीसी ने जारी किया वीडियो संदेश
Updated on
06-06-2020 08:40 PM
विविधता के बिना क्रिकेट कुछ भी नहीं
दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने नस्लवाद का विरोध करते हुए कहा है कि विविधता के बिना क्रिकेट कुछ भी नहीं है। आईसीसी ने यह यह बयान अमेरिका में एक अश्वेत युवक जॉर्ज फ्लॉयड की मिनियापॉलिस में हुई हत्या के बाद नस्लवाद के विरोध में जारी अभियान को लेकर दिया है। आईसीसी का 90 सेकंड का यह वीडियो क्लिप इंग्लैंड की 2019 वर्ल्ड कप जीत से भी जुड़ा है। इसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ बारबाडोस में जन्में जोफ्रा आर्चर सुपर ओवर कर रहे हैं। आईसीसी ने ट्विटर पर भेजे गए अपने संदेश में कहा, 'विविधता के बिना क्रिकेट कुछ भी नहीं है। विविधता के बिना असली तस्वीर आपके सामने नहीं आती है।'
अपनी इस बात को लेकर आईसीसी ने इंग्लैंड टीम की विश्व कप जीत का भी उदाहरण दिया। इंग्लैंड की टीम ने जब एकदिवसीय विश्व कप जीता तो उसकी टीम के कप्तान आयरिश मूल के इयोन मॉर्गन थे। उनकी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन न्यूजीलैंड में जन्में ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने किया। उनके स्पिनर मोईन अली और आदिल राशिद पाकिस्तानी मूल के थे जबकि उनका एक सलामी बल्लेबाज जैसन रॉय दक्षिण अफ्रीकी मूल का था। आईसीसी को यह वीडियो इसलिए जारी करना पड़ा क्योंकि उसपर कई क्रिकेटरों ने इस मामले में अपना रुख तय करने को कहा था।
वेस्ट इंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल और पूर्व कप्तान डेरेन सैमी ने आरोप लगाया था कि उन्हें भी कई बार रंगभेद का सामना करना पड़ा था। सैमी ने यह भी कहा था अमेरिका ही नहीं हर जगह नस्लभेद हावी है। सैमी ने यह भी कहा कि आईसीसी को इस मामले में मौन नहीं रहते हुए खुलकर अश्वेत क्रिकेटरों के समर्थन में अपनी बात रखनी चाहिये। साथ ही कहा कि अगर आईसीसी ऐसा नहीं करता है तो यह माना जाएगा कि वह भी नस्लभेद में शामिल है।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…