क्रिकेट बहाली के लिए आईसीसी की गाइडलाइन अव्यवहारिक, समीक्षा की आवश्यकता : पूर्व क्रिकेटर
Updated on
26-05-2020 09:59 PM
नई दिल्ली। कोरोनाकाल से जूझ दुनिया में खेल भी लॉकडाउन पड़े है ऐसे में पूर्व क्रिकेटरों आकाश चोपड़ा, इरफान पठान और मोंटी पनेसर का मानना है कि क्रिकेट की बहाली को लेकर आईसीसी के कुछ दिशानिर्देश अव्यवहारिक हैं। उन्होंने कहा कि इनकी समीक्षा की जरूरत है। पिछले सप्ताह आईसीसी ने क्रिकेट की बहाली के संदर्भ में कई दिशा निर्देशों के सुझाव रखे थे जिनमें मैच से पहले 14 दिन के आइसोलेशन प्रैक्टिस कैंप का प्रावधान है। इनमें गेंद को छूने पर लगातार हाथों की सफाई, अभ्यास के दौरान बाथरूम जाने का कोई ब्रेक नहीं, चेजिंग रूम में कम से कम समय बिताना, गेंद पर लार के इस्तेमाल पर रोक और साथी खिलाड़ियों या अंपायरों से अपना सामान जैसे कैप, सनग्लास या तौलिया साझा नहीं करना शामिल है।
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज पठान ने कहा, ‘व्यक्तिगत खेल में सोशल डिस्टैंसिंग बनाए रखी जा सकती है लेकिन टीम खेल में काफी कठिन है। मैच में स्लिप की जरूरत है तो क्या नहीं लगाएंगे। यदि टीम 14 दिन के आइसोलेशन में है और कोरोना की जांच होती है तो मुझे प्रक्रिया पर कोई ऐतराज नहीं है। मैच के दौरान अगर और दिशानिर्देश मिलते हैं तो मामला पेचीदा हो जाएगा। ऐसे में आइसोलेशन की अवधि के क्या मायने।’ उन्होंने कहा, ‘सुरक्षा सर्वोपरि है लेकिन खेल को पेचीदा बनाकर नहीं। गेंदबाज या फील्डर हर बार गेंद को छूने पर हाथ सैनिटाइज करेगा तो काफी मुश्किल हो जाएगा।’ पूर्व सलामी बल्लेबाज चोपड़ा ने कहा कि हालात रोजाना बदल रहे हैं और ऐसे में अभी कोई दिशा निर्देश तय करना जल्दबाजी होगा। उन्होंने कहा, ‘हर बार गेंद को छूने के बाद हाथ सैनिटाइज करना संभव ही नहीं है। वहीं स्वास्थ्य की दृष्टि से सुरक्षित माहौल में और सभी की जांच के बाद खेल होने पर अतिरिक्त उपायों की क्या जरूरत है।’ चोपड़ा ने कहा, ‘अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। खेल की बहाली के करीब पहुंचने में समय लगेगा और तभी कुछ कहा जा सकता है।’ इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर पनेसर ने कहा कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज से तस्वीर साफ होगी। उन्होंने कहा, ‘14 दिन का आइसोलेशन जरूरी है। मुझे लगता है कि जुलाई में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली होगी। उसके बाद व्यवहारिक सुझाव मिल सकेंगे।’
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…