Select Date:

आईसीसी समिति ने कृत्रिम पदार्थ के उपयोग की अनुमति देने से इंकार किया

Updated on 04-06-2020 11:10 PM
बेहतर संयोजन के साथ ही दो स्पिनरों को शामिल कर खेल में संतुलन लाएं : कुंबले 
मुम्बई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की क्रिकेट समिति ने गेंद को चमकाने के लिए किसी कृत्रिम पदार्थ के उपयोग की अनुमति देने से इंकार कर दिया है। आईसीसी समिति ने इससे पहले कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए गेंद चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध का सुझाव दिया था। वहीं इसके बाद कई दिग्गज गेंदबाजों ने कहा था कि ऐसे में गेंद चमकाने के लिए किसी कृत्रिम पदार्थ के इस्तेमाल की अनुमति दी जाए नहीं तो खेल बल्लेबाजों के पक्ष में चला जाएगा। इसपर आईसीसी पैनल के प्रमुख और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने कहा कि गेंद को चमकाने की जरुरत केवल टेस्ट में पड़ी है और ऐसे में यह कमी दो स्पिनरों को शामिल कर पूरी की जा सकती है। कुंबले ने कहा कि पिच की स्थिति के अनुरूप टीम संयोजन तैयार करके भी बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बनाया जा सकता है। कुंबले ने एक कार्यक्रम में कहा, 'क्रिकेट में आपके पास पिच होती है, जिसके हिसाब से आप खेल सकते हैं तथा बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बना सकते हैं।'
वहीं गेंदबाजों के अनुसार टेस्ट क्रिकेट में लार के उपयोग की कमी महसूस होगी क्योंकि इससे उन्हें परंपरागत और रिवर्स स्विंग हासिल करने में मदद मिलती है। इसपर कुंबले ने कहा, 'आप पिच पर घास छोड़ सकते हो या दो स्पिनरों के साथ खेल सकते हो। साथ ही कहा कि टेस्ट मैचों में स्पिनरों को जगह दें क्योंकि एकदिवसीय मैच या टी20 में आप गेंद को चमकाने को लेकर परेशान नहीं रहते हैं। केवल टेस्ट में ही इसकी जरुरत पड़ती है।' इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, 'टेस्ट मैचों में हम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में दो-दो स्पिनरों के साथ खेल सकते हैं पर खेलते नहीं हैं तब गेंद चमकाने की परेशानी नहीं आयेगी।' कुंबले ने पहले भी कहा था कि लार पर प्रतिबंध अंतरिम उपाय है और उन्होंने कहा कि कृत्रिम पदार्थ के उपयोग की अनुमति से खेल में रचनात्मकता समाप्त हो जाएगी। 
उन्होंने कहा, 'हम गेंद पर कुछ अन्य पदार्थ का उपयोग कर सकते हैं। गेंद पर क्या उपयोग करना है और क्या नहीं, इसको लेकर इतने वर्षों तक हमारा रवैया विरोध में रहा है और इसके खिलाफ सख्त कदम उठाये गये हैं।' कुंबले ने हालांकि स्वीकार किया कि खिलाड़ियों के लिए लार का उपयोग नहीं करने से तालमेल बिठाना मुश्किल होगा। साथ ही कहा कि यह अभ्यास की बात है, जिसे उन्हें धीरे-धीरे शुरू करना होगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.