Select Date:

आईसीसी ने गेंद पर लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया

Updated on 10-06-2020 07:36 PM
दुबई। अंतरराष्ट्री क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कोरोना वायरस महामारी संक्रमण को देखते हुए गेंद पर लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले अनिल कुंबले की अध्यक्षता वाली आईसीसी क्रिकेट समिति ने लार पर प्रतिबंध की सिफारिश की थी। वहीं कई पूर्व गेंदबाजों ने कहा था कि लार को कोई विकल्प देना चाहिये पर आईसीसी ने उससे भी इंकार कर दिया है। इससे साफ है कि अब गेंदबाजों को गेंद में चमक लाने के लिए लार की जगह पर पसीने का इस्तेमाल करना होगा। आईसीसी ने कहा है कि कोई खिलाड़ी अगर गेंद पर लार लगाता है तो उसे और टीम को दो बार चेतावनी दी जाएगी। वहीं अगर इसके बाद भी खिलाड़ी ऐसा करते हैं तो विरोधी टीम को पांच रन अतिरिक्त दे दिये जाएंगे. आईसीसी ने सभी टीमों को कोरोना वायरस होने पर किसी खिलाड़ी को बदलने का भी विकल्प दिया है। इसका मतलब यह है कि अगर टेस्ट मैच के दौरान किसी खिलाड़ी को कोरोना वायरस होता है तो उसकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को शामिल किया जा सकता है। वैसे ही जैसे किसी खिलाड़ी को चोट लगने पर दूसरा खिलाड़ी खेलता है। पीड़ित खिलाड़ी की जगह कौन खिलाड़ी खेलेगा, इसका फैसला मैच रेफरी को करना होगा हालांकि यह नियम केवल टेस्ट मैचों में ही लागू होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.