कोरोना के इलाज में आइबुप्रोफ़ेन की गोली हो सकती है कारगर! मरीजों पर परीक्षण शुरू
Updated on
05-06-2020 09:17 PM
लंदन। महामारी कोरोना वारयस के बचाव के लिए पूरी दुनिया प्रयत्नशील है उसके इलाज के लिए वैक्सीन खोजने के प्रयास जारी हैं। इस बीच ब्रिटेन में की जा रही एक नई रिसर्च में पता चला है कि दर्द की एक बेहद सस्ती सी दवा आइबुप्रोफ़ेन से कोरोना मरीजों के ठीक होने की उम्मीद है। ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने जानवरों पर की गई स्टडी के बाद अब कोरोना मरीजों पर इस दवा का ट्रायल शुरू कर दिया है। इससे पहले जानवरों पर की गई स्टडी में ये सामने आया था कि आइबुप्रोफ़ेन से कोरोना मरीजों के बचने की संभावना 80 फीसदी बढ़ सकती है। सबसे राहत की बात यह है कि बाजार में आइबुप्रोफ़ेन के एक टैबलेट की कीमत मात्र एक रुपया है। ब्रिटेन के कुछ डॉक्टरों को उम्मीद है कि बेहद सस्ती दवा से कोरोना मरीजों को राहत मिलेगी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखने की जरूरत घटेगी। ट्रायल के दौरान आधे कोरोना मरीजों को सामान्य इलाज के साथ-साथ आइबुप्रोफ़ेन दवा दी जा रही है। लेकिन डॉक्टरों ने तय किया है कि आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले आइबुप्रोफ़ेन की जगह, इसी दवा का एक ख़ास फॉर्मुलेशन ट्रायल के दौरान इस्तेमाल किया जाएगा।
जानवरों पर की गई स्टडी के अनुसार आइबुप्रोफ़ेन से एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम का सामना कर रहे मरीजों की स्थिति बेहतर हो सकती है। कोरोना वायरस के सबसे गंभीर मरीजों में यह दिक्कत प्रमुख है। किंग्स कॉलेज लंदन के प्रोफेसर मितुल मेहता ने कहा कि हम ट्रायल इसलिए कर रहे हैं ताकि देख सकें कि हम जो उम्मीद कर रहे हैं वो असल में भी होगा। कुछ वक्त पहले ब्रिटेन के कमिशन ऑन ह्यूमन मेडिसिन ने अपनी स्टडी के बाद कहा था कि आइबुप्रोफ़ेन पैरासिटामोल की तरह ही सुरक्षित है। हालांकि कोरोना वायरस के शुरुआती दिनों में आइबुप्रोफ़ेन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई थी। तब फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरन ने कहा था कि ये दवा कोरोना मरीजों के संक्रमण को बढ़ा सकती है।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…