Select Date:

बल्लेबाजी के दौरान दिमाग नहीं दिल की सुनता हूं : रोहित

Updated on 08-08-2020 06:54 PM
मुम्बई । टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा है कि वह बल्लेबाजी के दौरान मैदान में ज्यादा दिमाग नहीं लगाते और अपने दिल के अनुसार काम करते हैं। साथ ही रोहित ने ये भी कहा कि बल्लेबाजी करते समय वह अपने से ही बातें करते हैं। इसके साथ ही रोहित ने कहा, जब भी आप बल्लेबाजी के लिए जाते हो, तो आप यह नहीं सोचते कि आप दोहरा शतक  लगायेंगे या मैं इतने रन बनाऊंगा। आप अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जाते हैं। जब एक अच्छा प्लेटफॉर्म मिल जाता है आप 50- 60 रन बना लेते हैं, तो आगे बल्लेबाजी कैसे करनी है, टीम का स्कोर आगे कैसे लेकर जाना है, वह आपके ऊपर ज्यादा आधारित रहता है। रोहित ने कहा, मैं जब भी बल्लेबाजी करता हूं, तो अपने आप से मैं काफी बात करता हूं। मैं खुद कहता हूं, अगले ओवर में गेंदबाज शायद यह गेंद फेंक सकता है तो इसको क्या करना है, क्या नहीं करना है? उन्होंने कहा, लेकिन जब मैं पारी की शुरुआत करता हूं तो मैं कोशिश करता हूं कि अपना दिमाग बिल्कुल साफ रखूं। कुछ नहीं सोचूं, एक बार प्लेटफॉर्म मिलने के बाद अपने आप से बात करता हूं और सोचता हूं कि अब आगे क्या करना चाहिए। ये सभी चीजें मेरे लिए काफी सहायक साबित होती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.