कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले सत्र में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान रहे सौरव गांगुली ने कहा है कि उन्हें फैसले लेने की पूरी आजादी नहीं मिली थी। गांगुली के अनुसार शुरुआती सत्र में टीम के कोच जॉन बुकानन ने मल्टी कैप्टेंसी की नीति बनाई थी, और इससे टीम को शुरुआती साल में अच्छे परिणाम नहीं मिले थे। लगातार दूसरे सत्र में केकेआर के खराब प्रदर्शन के बाद बुकानन को उनके पद से हटा दिया गया था। तीसरे सत्र में गांगुली कप्तान के तौर पर खेले लेकिन टीम छठे नंबर पर रही। गांगुली ने कहा उन्होंने तब टीम के सह-मालिक शाहरुख खान से टीम को चलाने के लिए आजादी मांगी थी, लेकिन उन्हें यह नहीं मिली। गांगुली ने कहा, 'मैं गौतम गंभीर का एक साक्षात्कार देख रहा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि चौथे साल में शाहरुख ने उनसे कहा था कि यह तुम्हारी टीम है और मैं इसमें कोई दखलअंदाजी नहीं करूंगा। यही बात मैंने उनसे पहले साल में कही थी, मेरे ऊपर टीम छोड़ दीजिए, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।' उन्होंने कहा, 'आप देखिए आईपीएल की बेस्ट टीम वही हैं, जहां खिलाड़ियों पर टीम को छोड़ दिया जाए। सीएसके को देखिए, महेंद्र सिंह धोनी इसे चलाते हैं। मुंबई इंडियंस में कोई भी रोहित शर्मा की बात नहीं काटता है, कोई नहीं कहता उनसे कि इन खिलाड़ियों को टीम में जगह दो। वहां दिक्कत विचार की थी, कोच को चार कप्तान चाहिए थे, जिससे विचारों में मतभेद था।'
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…