Select Date:

अपराधों में मिलीभगत का आरोप बहुत ही पीड़ादायक मानता हूँ....रतन लाल डांगी

Updated on 10-01-2021 07:46 PM

कोरबा पुलिस के अधिकारी भी समाज का एक हिस्सा होते हैं। वर्दी पहनने से पहले वे भी एक आम इंसान की तरह ही होते हैं तो पुलिस बनने के बाद भी उनकी मानसिकता एक आम इंसान की तरह होनी चाहिए। पुलिस अधिकारी अपना व्यवहार इस तरह बनाएं कि लोगों की धारणा बदले। पुलिस जनता के बीच संवाद दोस्ताना करने की काफी जरूरत है। पुलिस की मिलीभगत से अपराध होना किसी शर्म से कम नहीं और कोरबा में भी यदि ऐसा कुछ हुआ तो संबंधित कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे।

यह बातें बिलासपुर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने कोरबा प्रेस क्लब तिलक भवन में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि मैं एक खुली किताब हूं और मेरे जीवन की कोई भी बात किसी से छिपाने वाली नहीं है। देश की 99 प्रतिशत जनसंख्या आज भी जिस संघर्ष से जूझ रही है उसी संघर्षपूर्ण माहौल से मैं भी आया हूं, ऐसे पारिवारिक माहौल के युवा कुछ सीखें इसलिए समय-समय पर लिखता भी रहता हूं। हर गरीब, किसान अपने बच्चे को आगे बढ़ने का सपना दिखा सकता है और युवा भी जज्बे के साथ आगे बढ़ सकता है। एक नागरिक के रूप में हम जो अपेक्षा अधिकारियों से करते हैं, जब हम किसी पद पर पहुंच जाएं तो उसे भूलना नहीं चाहिए। अपनी सीमा में रहकर जरूरतमंद की मदद तो करें ही और बात भी सभी की सुनें क्योंकि पीड़ित के मन का बोझ हल्का हो जाता है। पुलिस की छवि को लेकर जनता में बनी धारणा को सुधारने लगातार कोशिश करते रहना चाहिए। मैं यह कोशिश निरंतर करता हूं कि मुझसे मिलने वाले लोग निराश हों। कोरोना काल पुलिस प्रशासन के साथ मीडिया कर्मियों के लिए भी डिप्रेशन की तरह रहा लेकिन अपना कार्य योगदान देते रहे। इस दौर में युवाओं को डिप्रेशन से बचाने के लिए मैं सोशल मीडिया में प्रयास करता रहा।

इससे पूर्व प्रेस क्लब परिवार की ओर से आईजी का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। मो. सादिक शेख ने संचालन किया। प्रेस क्लब अध्यक्ष ने स्वागत उद्बोधन दिया वरिष्ठ पत्रकार किशोर शर्मा ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। अंत में प्रेस क्लब संरक्षक कमलेश यादव, सचिव मनोज ठाकुर, उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर द्वारा शाल-श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया गया। वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश मित्तल, विवेक शर्मा, राजेश मिश्रा, दिनेश राज, नागेन्द्र श्रीवास ने स्मृति चिन्ह भेंट किया वरिष्ठ पत्रकार विजय खेत्रपाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.