नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज तानिया भाटिया ने कहा है कि दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी से तुलना होना मेरे लिए सम्मान की बात है। पिछले साल महिला आईपीएल में तानिया ने जब तेजी से न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन को स्टंप किया तो प्रशंसकों को उनमें महेंद्र सिंह धोनी की झलक दिखने लगी। तानिया ने कहा, 'दरअसल, पिछले साल महिला आईपीएल के दौरान मैंने डिवाइन की गेंद पर स्टंप किया तो मेरी एक दोस्त ने मुझे स्क्रीनशॉट भेजा जिस पर लिखा था, 'यह धोनी स्टाइल है।' हालांकि इस खिलाड़ी ने कहा, 'धोनी से मेरी तुलना हो नहीं सकती है पर मुझे यह बहुत बड़ी तारीफ लगती है, जब लोग कहते हैं कि उन्हें मुझमें धोनी की झलक दिखाई देती है। दरअसल, यह बात मुझे अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है। मैं उनसे प्रेरणा लेती हूं। उनका हाथ और आंखों का तालमेल कमाल का है।' धोनी के अलावा तानिया ऑस्ट्रेलिया के नंबर एक विकेटीपर बल्लेबाज रहे एडम गिलक्रिस्ट की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं।
तानिया ने कहा, ' गिलक्रिस्ट मेरे आदर्श हैं। मैं आठ साल की थी जब मैं उनसे मिली थी। उस समय वह किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल रहे थे। टीम का अभ्यास सत्र चल रहा था इसके बाद भी उन्होंने मुझसे बात की थी।' 16 साल की उम्र में तान्या को भारत 'ए' टीम में जगह मिली। इसके बाद वह भारतीय महिला टीम में जगह बनाने वाली चंडीगढ़ की पहली खिलाड़ी बनीं हैं। विकेटकीपिंग उन्हें विरासत में मिली है। तानिया ने कहा , ' क्रिकेट मुझे विरासत में मिला, मेरे पिता संजय भाटिया पंजाब के लिए रिजर्व प्लेयर थे और मेरे अंकल भी विकेटकीपर थे। मैं आठ साल की उम्र से ही विकेटकीपिंग करने लगी थी।'
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…