नई दिल्ली। कार बनाने वाली कंपनी ह्यूंदै ने ऑफिशली नई वरना लॉन्च कर दी। नई ह्यूंदै वरना चार वेरियंट लेवल और तीन इंजन ऑप्शन में बाजार में उतारी गई है। 2020 ह्यूंदै वरना की कीमत 9.30 लाख से 15.10 लाख रुपये के बीच है। ऑफिशल लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने मार्च के आखिर में इस कार को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया था और कार की कीमत से फीचर्स तक की डीटेल का खुलासा कर दिया था। नई वरना में ह्यूंदै की कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी ब्लूलिंक दी गई है। पुराने मॉडल के मुकाबले कार का लुक अलग है। इसमें कुछ कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं, जिनमें नई कैस्केडिंग क्रोम ग्रिल, नए एलईडी हेडलैम्प और इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल शामिल हैं। इसके अलावा कार रिडिजाइन्ड फ्रंट बंपर, नए डायमंड-कट अलॉय वील्ज, नए आउट साइड रियर व्यू मिरर, सिल्वर डोर हैंडल, नए डिजाइन के एलईडी टेललैम्प, नए रियर बंपर और रिडिजाइन्ड बूट लिड (डिग्गी का दरवाजा) के साथ आई है।
वरना फेसलिफ्ट के 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल मॉडल के कैबिन का डिजाइन और लेआउट काफी हद तक पुराने मॉडल की तरह है। इन मॉडल्स में ड्यूल-टोन ब्लैक-बेज इंटीरियर दिया गया है। नई ह्यूंदै वरना में कई फर्स्ट-इन-सेगमेंट (इस सेगमेंट की कार में पहली बार) फीचर दिए गए हैं। इनमें कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, 10.67सीएम कलर टीएफटी एमआईडी के साथ डिजिटल क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जर, स्मार्ट ट्रंक, आर्कमेज प्रीमियम साउंड सिस्टम, ड्राइवर रियर व्यू मॉनिटर, इमर्जेंसी स्टॉप सिग्नल, ट्विन टिप मफलर डिजाइन, ईको कोटिंग, रियर यूएसबी चार्जर और लगेज नेट और हुक जैसे फीचर शामिल हैं। इसके अलावा कार में स्टोरेज के साथ स्लाइडिंग फ्रंट सेंटर कंसोल आर्मरेस्ट, सीट हाइट अजस्टर और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर भी मिलते हैं। कार में दी गई कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी में अलग-अलग कैटिगरी के तहत 45 फीचर्स मिलते हैं।हालांकि, टर्बो वेरियंट में अपहोस्ट्री पर रेड स्टिचिंग के साथ ब्लैक इंटीरियर दिया गया है, जैसा ग्रैंड आई10 नियोस और ह्यूंदै ऑरा में देखा जा चुका है। कार के सेंटर कंसोल और एसी वेंट्स की डिजाइन में हल्का बदलाव किया गया है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…