Select Date:

करेले के घटिया बीज देने वाली हैदराबाद की कंपनी पर लगा बैन, खराब क्वालिटी पर FIR दर्ज, अब पूरे राज्य में होगी जांच

Updated on 18-04-2026 06:02 PM

भोपाल। धार और खरगोन जिलों में किसानों को करेला का निम्न गुणवत्ता का बीज देने से किसानों की फसल को हुए नुकसान को देखते हुए बीज उपलब्ध कराने वाली कंपनी नुन्हेंस इंडिया हैदराबाद को प्रतिबंधित करने के साथ उसके विरुद्ध धार में आपराधिक भी दर्ज कराया गया है। उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने निर्देश दिए हैं कि पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर खाद-बीज बेचने वाली संस्थाओं की जांच की जाए।

कई हेक्टेयर क्षेत्र की फसल बर्बाद

इसके लिए संचालनालय के वरिष्ठ अधिकारियों को भी जिलों में भेजा जाए। उन्होंने बताया कि हैदराबाद की कंपनी नुन्हेंस इंडिया ने धार जिले धरमपुरी, उमरबन, मनावर, डही, कुक्षी एवं निसरपुर तथा खरगोन जिले के महेश्वर, बड़वाह एवं कसरावद विकासखंड के किसानों को करेला की रोबस्टा किस्म की बीज बेचे थे। धार जिले में 84 और खरगोन जिले में 110 हेक्टेयर क्षेत्र में करेला की फसल लगाई गई थी।

फल खुद ही टूटकर गिरने लगे

80 से 90 दिन के बाद भी फसल निम्न गुणवत्ता के साथ आई। फल पीले पढ़कर स्वयं ही बेल से टूटकर गिरने लगे। किसानों की शिकायत पर संयुक्त दल गठित कर जांच कराई गई। प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाई गई और विभिन्न प्रविधानों का उल्लंघन पाए जाने पर कंपनी के बीज को आगामी आदेश तक धार और खरगोन जिले में विक्रय, भंडारण परिवहन के लिए प्रतिबंधित कर दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
Advt.