प्रशंसकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति देने वाला पहला देश बना हंगरी
Updated on
01-06-2020 08:46 PM
बुडापेस्ट। कोरोना वायरस महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के बाद हंगरी दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति देने वाला पहला यूरोपीय देश बन गया है। दो महीने तक मैदान से दूर रहने के बाद हंगरी के फुटबॉल प्रशंसक पहली बार शुरु हुई फुटबॉल लीग का आनंद उठाकर उत्साहित नजर आये। वहीं कई अन्य यूरोपीय देश लीग सत्र को फिर से शुरू करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और जो शुरू हुए हैं उन्हें भी दर्शकों के बिना खेला जा रहा है। हंगरी फुटबॉल संघ ने क्लबों को मार्च के बाद पहली बार शर्तों के साथ स्टेडियम को प्रशंसकों के लिए खोलने की अनुमित दी है। इन शर्तों में स्टेडियम में हर दूसरी पंक्ति को खाली और दर्शक वाली हर सीट के बाद तीन सीट खाली छोड़ना शामिल है। वहीं देश के पूर्वोत्तर शहर मिसकोल्स में डियोसग्योर और मेजोकोवेस्द के बीच खेले गये मैच को देखने के लिए पहुंचे दर्शकों ने कहा कि हम स्टेडियम में आकर खुश हैं। प्रशंसकों ने कहा, ‘‘ हम नियमों का पालन करेंगे क्योंकि ऐसा नहीं करने पर हो सकता है मैच फिर से दर्शकों के बिना ही खेला जाए।’’
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…