नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच इसके वैक्सीन को लेकर भी उम्मीदें बढ़ने लगी हैं। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि कोरोनो वायरस वैक्सीन के मानव परीक्षण राज्य के रेडकर अस्पताल में शुरू हो गए हैं। इसके लिए उन्होंने टीम के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी। सावंत ने ट्वीट कर कहा कि कोवैक्सिन का मानव परीक्षण, कोविड-19 के लिए स्वदेशी रूप से विकसित वैक्सीन, गोवा के रेडकर हॉस्पिटल में शुरू हो गया है। यह भारत में स्वास्थ्य सेवा में नवाचार की अपार संभावनाओं का प्रमाण है। कोवैक्सीन में काम करने वाली पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं। देश के शीर्ष दवा नियामक ने हाल ही में कोविड-19 वैक्सीन कोवाक्सिन के लिए मानव परीक्षणों के लिए हरी झंडी दी थी, जिसे हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक द्वारा और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के सहयोग से विकसित किया गया है। दुनिया में करोड़ों लोगों को पिछले कई महीनों से जिसका बेसब्री से इंतजार है, वह है कोरोना वायरस की वैक्सीन। कोरोना ने लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले रखा है, जिसमें से अमेरिका, भारत जैसे देश ऐसे हैं, जहां पर रोजाना हजारों की संख्या में संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। संक्रमण से निजात पाने के लिए विभिन्न देशों में वैक्सीन को लेकर काम हो रहा है। ब्रिटेन, अमेरिका, भारत समेत कई देशों में कोविड-19 वैक्सीन पर होने वाले काम को आम जनता से लेकर वैज्ञानिकों बड़ी उम्मीदों से देख रहे हैं।
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…