ऐक्टर रितिक रोशन हमेशा से अपनी फिटनेस का ख्याल रखने के लिए जाने जाते हैं। वह कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में भी अपनी सेहत का खास ख्याल रख रहे हैं और यह उन्होंने अपने फैन्स से शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्होंने अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए 23 घंटे तक फास्ट किया है। फिटनेस के लिए फास्ट करने की सूचना देने के साथ ही उन्होंने अपनी एक नई सेल्फी भी पोस्ट की है जिसमें रितिक कैमरे की तरफ आंख मारते नजर आ रहे हैं। इस सेल्फी में रितिक की दाढ़ी और बाल सफेद दिखाई दे रहे हैं। बताया गया कि रितिक रोशन लॉकडाउन के दौरान अपनी पूर्व पत्नी सुजैन खान के साथ अपने बच्चों रेहान और रिदान का ख्याल रख रहे हैं। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी कर रहे कोरोना वॉरियर्स के लिए डोनेशन भी दिया है। उन्होंने ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के लिए हैंड सैनेटाइजर भी डोनेट करवाया है। हालांकि इससे पहले अक्षय कुमार, सैफ अली खान, आमिर खान और करण जौहर के भी लॉकडाउन के दौरान लुक सामने आए थे जिनमें वह सफेद दाढ़ी औ बाल में दिखाई दे रहे हैं।
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…