और कितना बेइज्जत होगे बाबर आजम? पाकिस्तान के हेड कोच ने भी नहीं छोड़ा, स्ट्राइक रेट पर लिए मजे!
Updated on
21-02-2026 12:46 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में 100 से भी ज्यादा रन के अंतर से जीत दर्ज की थी। इस जीत के साथ पाकिस्तान सुपर 8 में क्वालीफाई कर गया था। हालांकि इस मुकाबले में पाकिस्तान के प्रीमियम फास्ट बॉलर शाहीन अफरीदी नहीं खेले थे। दूसरी ओर, बाबर आजम को बल्लेबाजी करने का भी मौका नहीं मिला था। बाबर को नंबर 4 पर भी बैटिंग के लिए नहीं भेजा गया था। पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ 3 विकेट पर 199 रन बनाए थे।
अब सुपर 8 में पाकिस्तान का सामना 21 फरवरी को न्यूजीलैंड से होने वाला है। मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने बाबर आजम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बाबर आजम का स्ट्राइक 100 से भी कम है और इसका अंदाजा बल्लेबाज को है।
माइक हेसन का बाबर आजम पर बड़ा बयान
माइक हेसन ने मीडिया से बात करते हुए कहा ,‘बाबर को बखूबी पता है कि विश्व कप में पावरप्ले में उसका स्ट्राइक रेट सौ से कम है। हमें उससे ऐसा प्रदर्शन नहीं चाहिये।वह मध्यक्रम में अच्छा खेलता है और अमेरिका के खिलाफ हमने देखा। एक बार क्रीज पर जमने के बाद वह स्ट्राइक रेट बढा सकता है।’बता दें कि बाबर आजम का बल्ला इस पूरे टी20 वर्ल्ड कप में काफी ज्यादा खामोश रहा है। उन्होंने 3 मैचों में बल्लेबाजी की है और सिर्फ 66 रन बनाए हैं। उनके स्ट्राइक रेट भी काफी ज्यादा निराशाजनक रहा है।
शाहीन के प्लेइंग 11 से बाहर होने पर क्या बोले हेसन
शाहीन अफरीदी भी काफी खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। भारत के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं था। इसके बाद उनको नामीबिया के खिलाफ प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया था। उनकी जगह सलमान को मौका मिला था। इसपर हेसन ने कहा, ‘ऐसी बात नहीं है ( शाहीन को बाहर करने और बाबर को बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजने का फैसला भारत से हार के कारण लिया गया) । तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा को भी मौका मिलना चाहिये था।’ उन्होंने कहा ,‘यह खिलाड़ियों की भूमिकाओं को लेकर लिया गया फैसला था।’
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…