डबलिन। यूरोपियन सदर्न ऑब्जर्वेटरी के वेरी लार्ज टेलिस्कोप की मदद से इस बात का पता चला कि करीब 7.5 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक विशाल सितारा गायब हो गया है। ऐस्ट्रनॉमर्स को अंदेशा है कि ऐसा पहली बार हुआ होगा जब कोई सितारा सुपरनोवा बनने से पहले ब्लैकहोल में समा गया। नीले रंग का यह सितारा किनमान डवार्फ गैलेक्सी में था। यह सितारा इतना दूर था कि इसे कभी देखा नहीं गया, सिर्फ डिटेक्ट किया गया था। इसकी मदद से ही वैज्ञानिक यह खोज कर रहे थे कि इतने विशाल सितारे मरते कैसे हैं। यह सितारा सूरज से 25 लाख गुना ज्यादा चमकदार था। माना जा रहा है कि यह 2011 से 2019 के बीच किसी वक्त गायब हुआ है। यह कैसे गायब हुआ इसे लेकर एक थिअरी यह है कि यह धूल के पीछे छिप गया है लेकिन दूसरी थिअरी यह है कि यह बिना सुपरनोवा में तब्दील हुए ब्लैकहोल में समा गया। टीम के लीड ऐंड्रू ऐलन का कहना है कि अगर ऐसा सच है तो यह पहली बार होगा कि इतना विशालकाय सितारा इस तरह खत्म हो गया। ट्रनिटी कॉलेज डबलिन के रिसर्चर्स का कहना है कि इसकी तह तक जाने के लिए और रिसर्च की जरूरत है लेकिन उसके लिए 2025 में (ईएसओ) के एक्सट्रीमली लार्ज टेलिस्कोप के ऑनलाइन आने का इंतजार करना होगा। ऐलन और आयरलैंड, चिली और अमेरिका के उनके साथी इस बात पर स्टडी करना चाहते थे कि विशाल सितारे कैसे खत्म होते हैं और वह किनमान डवार्फ के इस सितारे के जल्द ही सुपरनोवा बनने का इंतजार कर रहे थे। पुराने डेटा से यह संकेत भी मिले हैं कि इसमें विस्फोट हो रहे थे और ऐसे सितारों में विस्फोट के बाद इनका द्रव्यमान तेजी से कम होता है और चमक भी गिर जाती है। ऐसी संभावना भी जताई जा रही है कि इन विस्फोटों के कारण यह छोटे तारे में तब्दील हो गया और धूल के पीछे छिप गया। हालांकि, जब उन्होंने 2019 में ईएसओ के वीएलटी से गैलेक्सी को देखा तो उन्होंने वह सितारा दिखा ही नहीं। 2001 से 2011 तक इस गैलेक्सी से आने वाली लाइट से पता चलता था कि नीले रंग का यह सितारा वहां मौजूद है। यह काफी अस्थिर था और इसकी चमक और स्पेक्ट्रम बदलते रहते थे। इसके बावजूद इसकी विशालता के कारण इसे डिटेक्ट किया जा सकता था।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…