Select Date:

उम्मीदों पर फिरा पानी, दो महीने में ही ट्रैक पर 'खाली' दौड़ रही मेट्रो ट्रेन, सूने पड़े स्टेशन

Updated on 27-02-2026 11:36 AM
भोपाल: राजधानी में आधुनिक परिवहन व्यवस्था के सपने के साथ शुरू हुई भोपाल मेट्रो दो महीनों के भीतर ही यात्रियों की कमी से जूझती नजर आ रही है। भोपाल मेट्रो 21 दिसंबर 2025 को बड़े आयोजन के साथ आम जनता के लिए सेवा शुरू की गई थी। पहले ही दिन करीब सात हजार यात्रियों ने मेट्रो में सफर कर उत्साह दिखाया था।हालांकि, वर्तमान स्थिति इसके विपरीत है। 800 यात्रियों की क्षमता वाली मेट्रो ट्रेन अब खाली पटरियों पर दौड़ती दिखाई दे रही है। शुरुआती सप्ताह में स्टेशनों पर जो भीड़ नजर आई थी, वह अब पूरी तरह कम हो चुकी है।

फेरे घटाकर 13 किए गए

यात्रियों की संख्या में गिरावट को देखते हुए मेट्रो प्रबंधन ने रोजाना संचालित 17 फेरों को घटाकर 13 कर दिया है। इसके बावजूद स्थिति में खास सुधार नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार इन 13 फेरों को मिलाकर भी दिनभर में करीब 100 यात्री ही सफर कर रहे हैं। कई ट्रिप तो ऐसी भी होती हैं, जिनमें एक भी यात्री सवार नहीं होता।

प्रबंधन का मानना है कि शुरुआती दिनों में लोग केवल घूमने के उद्देश्य से आ रहे थे, जिसे स्थायी यात्री संख्या समझ लिया गया।

बुनियादी सुविधाओं की कमी बड़ी वजह

मेट्रो की कम होती लोकप्रियता के पीछे बुनियादी सुविधाओं की कमी को प्रमुख कारण माना जा रहा है। सुभाष नगर, केवी-1, आरकेएमपी और एम्स जैसे प्रमुख स्टेशनों पर अब तक व्यवस्थित वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है।

सुभाष नगर और केवी-1 स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए आरक्षित स्थानों पर अवैध पार्किंग की स्थिति बनी हुई है। वहीं कुछ स्टेशनों पर निर्माण कार्य अभी भी अधूरा है, जिससे यात्रियों को असुविधा और असुरक्षा का एहसास होता है।

बिजली की बर्बादी और तकनीकी समस्याएं

सूत्रों के अनुसार एमपी नगर स्टेशन पर लगे एस्केलेटर सिग्नल सिस्टम से अब तक नहीं जुड़ पाए हैं। परिणामस्वरूप दोपहर 12 बजे से पूरे दिन एस्केलेटर खाली रहने पर भी चलते रहते हैं, जिससे रोजाना हजारों यूनिट बिजली की खपत हो रही है।

कमर्शियल योजना भी प्रभावित

यात्रियों की कम संख्या के चलते स्टेशनों को कमर्शियल हब बनाने की योजना भी प्रभावित होती दिख रही है। दुकानों के लिए निवेशक आगे नहीं आ रहे हैं। इस स्थिति में मेट्रो प्रबंधन स्कूली बच्चों के शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से भीड़ बढ़ाने और जागरूकता लाने की कोशिश कर रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण को फ्लैग ऑफ किया। प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया…
 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हित में गेहूं और उड़द खरीदी को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद सरकार…
 07 March 2026
भोपाल, एमपी में सेक्स रेश्यो यानी लिंगानुपात को सुधारने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने साल 2007 में लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरु की थी। 'बेटियों को लखपति' बनाने के उद्देश्य से…
 07 March 2026
भोपाल, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 34 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। इसके बाद पूरे प्रदेश में पानी को लेकर सरकार से लेकर अफसर तक अलर्ट हुए…
 07 March 2026
भोपाल, उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के विरोध में आंदोलन की धमकी देने वाले उज्जैन उत्तर के बीजेपी विधायक अनिल जैन कालूहेडा को भोपाल तलब किया गया। शुक्रवार देर रात वे भोपाल…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सामने गोमांस से भरे कंटेनर पकड़ाने के मामले में एसआईटी ने चालान पेश कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के 56 दिन बाद गुरुवार को…
 07 March 2026
भोपाल, केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया है। वहीं, 19 KG वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपए का इजाफा किया गया है। बढ़ी हुई…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र की बिस्मिल्लाह कॉलोनी स्थित मस्जिद गरीब नवाज में ईरान के सुप्रीम लीडर रहबर-ए-मोअज्जम आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई की याद में जलसा-ए-शहादत कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
 07 March 2026
भोपाल, ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच दुबई से भोपाल लौटे मोहम्मद समी खान ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से दुबई में एमवीपी डिजाइन इंजीनियर के तौर पर…
Advt.